लाइफस्टाइल

40 की उम्र में भी दिखेंगी 24 की, घर पर ही करें हाइड्रा फेशियल, चेहरे पर नजर आएगा महंगे ब्‍यूटी ट्रीटमेंट जैसा ग्‍लो

Hydra Facial at home: निखरी त्वचा के लिए हम में से कई लोग पार्लर जाते हैं, लेकिन कैसा हो अगर पार्लर वाला ग्लो घर में ही मिल जाए? आइए जानते हैं घर में कैसे करें हाइड्रा फेशियल। घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से आपको एकदम निखरा चेहरा मिलेगा।

Image

घर पर हाइड्रा फेशियल कैसे करें

Hydra Facial at Home : पार्लर वाली दीदी से जब भी फेशियल करने को कहा जाए, वो बातों-बातों में आपको हाइड्रा फेशियल या ऐसा ही कोई महंगा फेश‍ियल कराने की सलाह दे ही देती हैं। कई सेलिब्र‍िटीज भी अपने लुक को न‍िखारने के लि‍ए महंगे फेशियल का सहारा लेते हैं। हाइड्रा फेशियल के ल‍िए आपको 6 से 8 हजार तक देने पड़ सकते हैं। लेकिन आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता राठौर की हाइड्रा फेशियल घर पर करने की स्टेप बाय स्टेप गाइड बता रहे हैं। घर पर मौजूद कुछ चीजों जि‍ससे आपको पार्लर वाले फेशियल की तरह ही ग्‍लास स्‍क‍िन ग्‍लो अपने घर पर ही मिल जाएगा। इस फेश‍ियल से आप 40 की उम्र में भी 24 वाला ग्‍लो पा लेंगी। तो चलिए जानते हैं इस फेशियल के बारें में।

हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और फ्रेश लगे। स्पा जाने का समय न होने पर भी आप घर पर ही हाइड्रा फेशियल का अनुभव ले सकते हैं। यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड है जो आपकी त्वचा को देगी स्पा जैसी ताजगी। इसे आज ही करें फॉलो।

घर पर हाइड्रा फेशियल कैसे करें

1.क्लींजिंग (Cleansing)

सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से लगभग 2 मिनट तक मसाज करें। यह त्वचा से धूल और मैल हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड भी बनाने में मदद करेगा।

2.पॉलिश (Polish)

क्लेंजिंग के बाद स्किन पोलिश करें।अब स्किन पोलिश के लिए कॉफ़ी, शहद और दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट हल्की मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मिश्रण मृत त्वचा को हटाने और आपकी स्किन में ग्लो लाने में मदद करेगा। मसाज करने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

3.स्क्रब (Scrub)

गले स्टेप में त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए टमाटर का गूदा और बेसन मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह आपकी त्वचा को ताजगी और निखार देगा। टमाटर त्वचा को शीतलता और प्राकृतिक नमी देता है। वहीं बेसन मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को नरम बनाता है।

4.स्टीम (Steam)

स्क्रब के बाद स्टीम लें। एक बर्तन में पानी उबालें और इसे एक बड़े कटोरे में डालकर अपने चेहरे को पास लाएं। सिर पर तौलिये से ढककर 5 से 10 मिनट तक भाप लें। यह प्रक्रिया पोर्स को खोलती है, जिससे अंदर की गंदगी बाहर निकलती है और त्वचा अधिक हाइड्रेटेड महसूस करती है।

5.फेस पैक (Face Pack)

स्टीम के बाद फेस पैक लगाएं। पके हुए केले का गूदा, दूध पाउडर, शहद और दूध मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फेस पैक त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा नरम, ग्लोइंग और स्वस्थ दिखाई देती है।

6.आइस रोलर (Ice Roller)

इस स्टेप को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।अंत में आइस रोलर का इस्तेमाल जरूर करें। आइस रोलर को फ्रिज में ठंडा करके चेहरे पर हल्के हाथों से रोल करें। इससे त्वचा ताज़ा, ठंडी और सूजन रहित महसूस करती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।

नोट: घर पर हाइड्रा फेशियल की यह प्रक्रिया हफ्ते में एक बार करने से आपकी त्वचा हमेशा चमकदार, स्वस्थ और हाइड्रेटेड बनी रहेगी। प्राकृतिक सामग्री के इस्तेमाल से यह हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित और असरदार उपाय है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article