लाइफस्टाइल

Gautam Buddha Motivational Quotes: जीवन को सही दिशा दिखाते हैं गौतम बुद्ध के ये अनमोल विचार, यहां पढ़ें भगवान बुद्ध की शिक्षा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2024, 11:46 PM IST

Gautam Buddha Motivational Quotes (भगवान बुद्ध की शिक्षा): गौतम बुद्ध बौद्ध (Happy BUddha Purnima Wishes) धर्म के संस्थापक थे। गौतम बुद्ध (Why is buddha Purnima Celebrted) (Buddha Purnima 2024 Date and Time) ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण और ध्यान में लगा दिया था। उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरक विचार।

Image

Gautam Buddha Motivational Quotes

Gautam Buddha Motivational Quotes (गौतम बुद्ध के अनमोल विचार): बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल स्थित लुंबिनी में 563 वीं ईसा पूर्व में एक राजपरिवार में हुआ था। उनका असली नाम सिद्धार्थ था। गौतम बुद्ध ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण और ध्यान में लगा दिया था। भगवान बुद्ध ने शांति,भाईचारे और करुणा का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को दिया था। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में प्रकाश चाहते हैं तो गौतम बुद्ध के इन अनमोल विचारों को जीवन में शामिल करें। यहां पढ़ें गौतम बुद्ध के प्रेरक विचार।

Gautam Buddha Motivational Quotes - गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

1. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

2. बुद्ध कहते हैं कि इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं।

3. व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है।

4. भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में खुश रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।

5. जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं।

6. बुद्ध के अनुसार जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है।

7. किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं, और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं।

8. सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना।

9. जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।

10.जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article