लाइफस्टाइल

Ganpati Songs in Hindi: 'देवा हो देवा गणपति देवा..', Ganesh Chaturthi 2025 के लिए परफेक्ट हैं ये टॉप 5 गणपति सॉन्ग्स

Ganpati Songs: इस साल कब है गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) ? गणेश चतुर्थी 27 या 28 अगस्त को है? गणेश चतुर्थी 2025 का मुहूर्त क्या है? गणेश चतुर्थी किस दिन मनाई जाएगी? गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त कौन सा है? गणेश चतुर्थी के लिए आपने इन सारे सवालों के जवाब तो ढूंढ़ ही लिये होंगे, लेकिन क्या आपने बप्पा के इस 10 दिनों के त्यौहार के लिए बॉलीवुड के गाने सोचे हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 ब्लॉकबस्टर सॉन्ग जो आपको पूरी तरह से गणपति बप्पा के रंग में रंग देंगे।

Image

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश जी पर हिंदी गाने

Hindi Ganpati Songs: गणेश चतुर्थी का त्योहार एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। वहीं 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त गणपति बप्पा का विसर्जन इस प्रार्थना के साथ करेंगे कि अगले साल वह जल्दी लौटें। गणेश उत्सव के इस त्योहार में ना सिर्फ भक्ति का रंग है बल्कि ढेर मस्ती और उल्लास का भी संगम है। गणपति उत्सव के इस पर्व में चार चांद लगाने का काम करते हैं बॉलीवुड के कुछ गाने। यहां हम आपको गणपति पर बॉलीवुड के टॉप 5 गानों की लिस्ट दे रहे हैं। उम्मीद करते हैं ये गाने आपके लिए गणेश चतुर्थी के त्योहार को और भी रंगीन बना देंगे:

1. श्री गणेशा देवा: रितिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ का ये गाना गणेश उत्सव की जान बन चुका है। शायद ही कोई गणपति पंडाल हो या फिर गली मोहल्ला, गणेश उत्सव के दौरान यह गीत जरूर बजता है।

2. सिंदूर लाल चढ़ायो: संजय दत्त की फिल्म वास्तव का यह गाना भी गणेश भक्तों के बीच बहुत पॉपुलर है। गणेश चतुर्थी के दिन इस गाने की खूब धूम होता है। यह गाना गणेश उत्सव के पर्व को और भी खुशहाल बना देता है।

3. मोरया रे: साल 2006 में शाहरुख खान की फिल्म डॉन रिलीज हुई थी। इस फिल्म का मोरया रे गाना गणपति महोत्सव के हर रंग को बयां करता है। यह गाना खूब पॉपुलर है और आज भी गणेश उत्सव की जान है।

4. गजानन: संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीराव मस्तानी में भगवान गणेश को समर्पित सबसे मनमोहक गीत गजानन है। यह गाना आपके मन में गणपति बप्पा मोरया की भावना को और भी मजबूत कर देता है।

5. देवा हो देवा गणपति देवा: गणेश उत्सव बिना इस गीत के अधूरा है। पिछले करीब 45 सालों से यह गाना गणपति पंडालों की जान है। 1981 में आई हम से बढ़कर कौन फिल्म का ये गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है।

उम्मीद करते हैं कि भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करने वाले ये फिल्मी गीत आपको जरूर पसंद आएंगे। इन गीतों में वो जादू है कि वह गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होने वाले गणपति उत्सव के जोश को दोगुना कर देते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article