Ganesh Chaturthi Cake Design (गणेश चतुर्थी केक डिजाइन फोटो): आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अगर आप भी अपने घर आंगन में गणपति बप्पा का दिव्य स्वागत कर रहे हैं। तो सेलिब्रेशन के लिए शानदार डेकोरेशन के साथ साथ बप्पा के लिए उनके बर्थडे पर केक लाना भी बनता है। कई लोग आज कल मिठाई के बजाय बप्पा के जन्मोत्सव के लिए केक ऑर्डर करते हैं। अगर आप भी इस साल स्पेशल गणेश जी के लिए केक लाना चाहते हैं, तो ऐसी वाली केक की डिजाइन आपको बहुत पसंद आने वाली हैं। देखें ट्रेंडी और सिंपल लुक वाले केक की डिजाइन, हैप्पी बर्थडे केक, गणेश चतुर्थी स्पेशल केक डिजाइन फोटो।
गणेश चतुर्थी की केक डिजाइन फोटो, Ganesh Chaturthi Cake Design Photo

Ganesh Chaturthi Cake Design (Photo Credit - Pragati Food Zone)
गणेश चतुर्थी के लिए ये वाला येलो कलर थीम का मूषक, मोदक, फूल और गणपति बप्पा वाला केक डिजाइन बहुत ही बढ़िया लगेगा। ऐसा वाला केक दिखने में भी बहुत अच्छा है, वहीं इस पैटर्न में आप अपनी पसंद का फ्लेवर एड करवा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi Cake Design Simple (Photo Credit - Bakingo)
इस तरह के वाइट बेंटो केक काफी ट्रेंडी हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर ऐसी डिजाइन का केक भी आप ऑर्डर कर सकते हैं। मोदक से सजा ये केक बेशक ही गणेश जी को भी बहुत पसंद आने वाला है।

Red Velvet Cake Design (Photo Credit - Floweraura)
रेड वेलवेट केक का ये सिंपल और सुंदर सा डिजाइन भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर बहुत ही अच्छा लगने वाला है। आप इस केक में बीच में अपनी पसंद से कुछ भी लिखवा सकते हैं। इस पैटर्न में ही फोटो वाले केक भी पॉपुलर हो रहे हैं।

Trendy Cake Design (Photo Credit - Njddubai)
एक टियर वाला ये कमल फूल से सजा बहुत ही सुंदर गणेश चतुर्थी स्पेशल केक का डिजाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है। ऐसे वाले केक तो आप घर पर भी बना सकते हैं। सुंदर से गोल्डन पर्ल डिजाइन ने इस केक में चार चांद लगा दिए हैं।

Modak Cake (Photo Credit - Shree Cake Town)
गणेश जी के फेवरेट मोदक तो मोतीचूर के लड्डू की थीम वाले ये दोनों ही केक के डिजाइन भी बहुत ही कमाल हैं। ऐसे केक दिखने में भी बहुत शानदार लगते हैं, तो इन केक को आप कस्टमाइज फ्लेवर में तैयार करवाए। मोदक केक रसमलाई फ्लेवर में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।
