लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti Shayari in Hindi: बापू के सपनों को फिर से सजाना है.. खास अंदाज में दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं, देखें गांधी जयंती की शायरी 2 लाइन में

Gandhi Jayanti Par Shayari: भारत में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है तो वहीं पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। गांधी जयंती के इस खास मौके पर अगर आप भी किसी अपने को शायराना अंदाज में शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो आप यहां दिए शायरी और संदेश की मदद ले सकते हैं। यहां दी गई शायरियां खास गांधी जयंती के लिए हैं।

Image

happy gandhi jayanti shayari images to download

Happy Gandhi Jayanti Wishes Shayari In Hindi (गांधी जयंती की शायरी): आज गांधी जयंती है। मोहनदास करमचंद गांधी.. ये सिर्फ एक नाम नहीं विचारधारा है। अगर कहें कि महात्मा गांधी एक दर्शन है तो कहीं से गलत नहीं होगा। गांधी जी ने दुनिया को सत्य औऱ अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का जो पाठ दुनिया को पढ़ाया उसे हर किसी ने ना सिर्फ सराहा बल्कि अपनाया भी। गांधी जी के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित कर उन्हें सही मार्ग दिखाते हैं। भारत की आजादी के सबसे बड़े सेनापति महात्मा गांधी ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि बहुत बड़े समाजसुधारक भी थे। भारत में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है तो वहीं पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। गांधी जयंती के इस खास मौके पर अगर आप भी किसी अपने को शायराना अंदाज में शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आइये यहां देखते हैं गांधी जयंती स्पेशल शायरियां हिंदी में-

- सत्य का तेल अहिंसा की बाती,

अमर ज्योति जलती रहे,

तेरे पदचिन्हों पर बापू,

दुनिया सारी चलती रहे।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- बापू के सपनों को फिर से सजाना है,

देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,

बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को,

अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है

सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा उसे पाने का साधन

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

- सीधा-साधा वेश था, न कोई अभिमान

खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

- दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

- गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद

हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

- अहिंसा का महामंत्र, सत्य का दीप जलाया,

गांधी जी ने देश को, नया रास्ता दिखाया।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

- ऐनक पहनें लाठी पकड़े चलते थे वो शान से,

जालिम कांपे थर-थर थर-थर सुनकर उनका नाम रे,

कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,

दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तानके…

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

- रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- बस जीवन में ये याद रखना

सच और मेहनत का सदा साथ रखना।

बापू तुम्हारे साथ हैं हर बच्चे के पास हैं

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था

त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था

पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था

देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे,

फिर वो आप पर हंसेंगे,

फिर वो आप से लड़ेंगे,

और तब आप जीत जाएंगे।

-महात्मा गांधी

- सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,

कभी ना जिसने हिम्मत हारी।

सांस दी हमें आजादी की,

जन जन जिसका हैं बलिहारी।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

- खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है,

सच्चा मेरा कर्म है, और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

बापू ने कहा था कि किसी राष्ट्र का निर्माण तब तक नहीं हो सकता जब तक देश के अंतिम व्यक्ति प्रसन्न ना हो। भारत के राष्ट्रपिता का जीवन एक मिसाल है। किस तरह से उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वंतत्रता में अपना योगदान दिया है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article