लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti Rangoli Designs: 2 अक्टूबर को 2 मिनट में बनाएं ऐसी खास रंगोली, यहां देखें गांधी जयंती स्पेशल रंगोली डिजाइन्स

  • Authored by: Srishti
  • Updated Oct 2, 2024, 12:32 AM IST

Gandhi Jayanti 2024 Rangoli Designs: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है। इस खास दिन को मोहनदास करमचंद गांधी की 155वीं जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आप अपने घर, स्कूल और कॉलेज में रंगोली बना सकते हैं।

Image

Gandhi Jayanti 2024 Special Rangoli Designs Photo

Gandhi Jayanti 2024 Rangoli Designs: 2 अक्टूबर का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है। ये दिन राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन मनाया जाता है। गांधी जी ने अपना जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी जी के विचारों को युवा आज भी याद करते हैं। महात्मा गांधी की जयंती के इसी खास अवसर पर आप अपने घर ही नहीं स्कूल और कॉलेज को रंगोली से सजा सकते हैं। आइये आज हम आपको गांधी जयंती की स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स दिखाते हैं।

Gandhi Jayanti Special Rangoli Designs, Charkha Rangoli Designs, Gandhi Jayanti Kolam Rangoli-

happy gandhi jayanti rangoli

happy gandhi jayanti rangoli

स्कूल में इस तरह की रंगोली खूब बनाई जाती है। तिरंगे झंडे पर गांधी जी की तस्वीर के साथ ऊपर हैप्पी गांधी जयंती लिखकर आप भी अपनी रंगोली को सबसे खास बना सकते हैं।

mahatma gandhi birthday special rangoli designs

mahatma gandhi birthday special rangoli designs

अगर आपको गांधी जयंती पर फटाफट एक रंगोली तैयार करनी है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ ब्लैक, नारंगी और हरे रंग से ये खूबसूरत रंगोली बन जाती है।

gandhi ji kolam rangoli design

gandhi ji kolam rangoli design

कोलम रंगोली का साउथ इंडिया में काफी ट्रेंड है। इस तरह की रंगोली में चरखा का डिजाइन भी जोड़ा जा सकता है और ये दिखने में भी स्पेशल लगती है।

floral rangoli designs for gandhi jayanti

floral rangoli designs for gandhi jayanti

फ्लोरल रंगोली भी भला किसे नहीं पसंद। गांधी जयंती पर महात्मा गांधी का चश्मा बीच में बनाकर आप आसपास फूल और मोर का डिजाइन बना सकते हैं।

gandhi ji face rangoli design

gandhi ji face rangoli design

अगर आपको बापू का चेहरा बनाना आता है तो आप ऐसी प्यारी रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। गांधी जी के चेहरे के साथ वाली रंगोली से आप गांधी जयंती के दिन को हर किसी के लिए खास बना देंगे।

gandhi jayanti rangoli design for kids

gandhi jayanti rangoli design for kids

अगर आपको अपने स्कूल में रंग बिरंगी खूबसूरत रंगोली बनानी है तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इसमें फ्लोरल डिजाइन के साथ-साथ गांधी जी की तस्वीर और गांधी जयंती लिखा हुआ भी है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि इसमें आपको बापू के चेहरे का बस आकार देना है, पूरी तस्वीर नहीं बनानी।

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article