New Year 2025 Funny Wishes in Hindi (न्यू ईयर 2025 फनी विशेज हिंदी में): नया साल आ रहा है, जिसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। नए साल के आते ही हम सब अपने परिवार के साथ धूम-धाम से जश्न मनाते हैं। साथ ही एक दूसरे को बधाइयां भी देते हैं। नए साल पर लोग अपने पुराने गम को भुलाकर नई खुशियों को गले लगाते हैं। इस मौके पर थोड़ी हंसी और मस्ती भी जरूरी है खासकर तब जब आप अपने दोस्तों और परिजनों को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। ये विशेज न सिर्फ चेहरे पर हंसी लाती हैं, बल्कि रिश्तों में मिठास भी घोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार न्यू इयर विशेज फॉर फेसबुक, न्यू इयर 2025 फनी विशेज हिंदी में और फनी न्यू इयर विशेज फॉर व्हाट्सऐप, फनी न्यू ईयर शायरी इन हिंदी का पिटारा लेकर आये हैं जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे। यहां देखें फनी विशेज-
New Year 2025 Funny Wishes in Hindi (न्यू ईयर 2025 फनी विशेज हिंदी में)
1. वाह! वाह!
दुनिया ने किए बहुत जुल्म-ओ-सितम,
खुदा की कसम हो गया साल 2024 खत्म।
नए साल की बधाई!
2. पुराना प्यार खत्म हो गया
नए प्यार की तलाश है जारी।
1 जनवरी को मुहब्बत का इजहार
कहीं पड़ न जाए आपको भारी।
नया साल मुबारक!
3. एक तो आप मुस्कुराते बहुत हो
और फिर शर्माते बहुत हो,
हम तो सोच रहे थे कि आपको न्यू ईयर पार्टी में बुलाएं
पर फिर किसी से सुना आप खाते बहुत हो।
Happy New Year 2025!

New Year Wishes Jokes in Hindi
4. आज कुछ शर्माए से लगते हो,
सर्दी के कारण कंपकंपाये से लगते हो,
चेहरा आपका खिलखिलाया सा लगता है,
न्यू ईयर पे नहाए से लगते हो।
Happy New Year 2025
5. खुदा करे कि नया साल आपको रास आ जाए,
जिसे आप चाहते हो वो आपके पास आ जाए,
आप इस साल कुंवारे न रहें मेरे दोस्त,
आपका रिश्ता लेकर आपकी सास आ जाए।
6. बीते साल में जितनी भी बातें आपने ठानी थीं,
उन्हें इस साल भी उसी 'जोश' के साथ टालना है!
हैप्पी न्यू ईयर!
7. दोस्ती बुरी हो तो उसे होने मत दो,
अगर हो जाए तो उसे खोने मत दो।
और अगर दोस्त हो सबसे प्यारा तो,
न्यू ईयर की रात उसे सोने मत दो।
8. जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है,
खामोश धड़कन में हलचल बढ़ा रहा है
हे भगवान प्लीज मेरी भी सेटिंग करा दो
मेरा दोस्त गर्लफ्रेंड के लिए ग्रीटिंग कार्ड सजा रहा है।

funny happy new year wishes
9. आलू सड़े-सड़े
टमाटर सड़े-सड़े
हैप्पी न्यू ईयर आपको
रजाई में पड़े-पड़े।
10. चूहा निकला बिल से
हैप्पी न्यू ईयर दिल से।
आज ही इन मजेदार चुटकुलों को अपने फैमली और दोस्तों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजें। ये सभी न्यू ईयर 2025 फनी विशेज हिंदी में, न्यू इयर विशेज फॉर फेसबुक, फनी न्यू इयर विशेज फॉर व्हाट्सऐप मनोरंजन और मजाक के लिए हैं। कृपया इसे व्यक्तिगत रूप से न लें।
