Fruit Parfait Recipe for Eid: सउदी अरब में कल रात ईद के (Eid 2023) चांद का दीदार होने के बाद, देश और दुनिया के कई हिस्सों में ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं। भारत में कल 22 अप्रैल को ईद उल फितर (Eid ul Fitr) मनाई जाने की उम्मीद है, ईद पर नमाज़ पढ़ने और अल्लाह पाक को शुक्रिया कहने के साथ लजीज दावत का (Eid Dawat) मज़ा लेने का भी अलग आनंद है। त्योहार किसी भी धर्म का हो परिवार संग दावत खाने की बात ही कुछ और है, वहीं अगर स्वादिष्ट पकवानों के (What to make on Eid) साथ कुछ मीठा मिल जाए तो फिर क्या ही बात है।
ईद की खुशियों में मिठास घोलने के लिए इस (Eid dessert recipe) ईद पर आम खास ताजे फलों और ठंडे दही का इस्तेमाल कर टेस्टी डैजर्ट बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। साथ गर्मी के मौसम को देखते हुए ईद पर बनाने के लिए Fruit Yogurt Parfait बेस्ट ऑप्शन है। स्ट्रॉबैरी, ब्लूबैरी, अनार समेत आपके पसंदीदा फलों तथा फ्लेवर (Parfait recipe) वाले दही का इस्तेमाल कर आप परफेक्ट ईद और समर डैजर्ट बना सकते हैं। यहां देखें ईद स्पेशल फ्रुट योगर्ट पारफेट रेसिपी, जो बच्चों से लेकर (Summer desserts) बड़ों तक को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी -
Fruit and Yogurt Parfait recipe for Eid, ईद पारफेट बनाने की आसान सी रेसिपी
सामग्री
- एक छोटा कप दही या फ्लेवर्ड योगर्ट
- स्वादानुसार शक्कर
- 1/4 पुदीने के पत्ते
- 1 अनार के दाने या अनार का रस
- 1 कटा हुआ सेबफल
- 1 कप काले या हरे अंगूर (आधे भाग में कटे हुए)
- 7-8 कटी हुई स्ट्रॉबैरी
- 1 कप कटा हुआ अनानास
- 1 कप कटी हुई कीवी
- 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम
- पिस्ता के कटे हुए टुकड़े
- घर पर स्वादिष्ट ईद की डैजर्ट बनाने के लिए, ताजे फलों का पारफेट एकदम बेस्ट हो सकता है। टेस्टी पारफेट बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लैंडर में फलों का जूस, दही, शक्कर और पुदीना की पत्तियां डाल दें।
- एक बार जूस और दही को अच्छे से ब्लैंड करने के बाद इस मिश्रण को कटोरे में निकाल लें और बढ़िया विस्क कर लें यानी की अच्छे से फेंट लें। ताकि आपका पारफेट एकदम फूला और टेस्टी बने।
- फेंटें हुए घोल को कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें ताकि मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए।
- अब पारफेट की बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कांच के ग्लास में सेब के कटे हुए टुकड़े, फिर दही की लेयर फिर कीवी फिर से दही या कूलियो की एक लेयर और ऐसे करके आप अपने सारे ताज़े फलों को लाइन से दही के साथ गिलास में सजा दें।
- कांच के गिलास में फल और दही की लेयर बनाने के बाद आप उसके ऊपर वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
- और बस मात्र 15-20 में आपका टेस्टी और ठंडा फ्रुट योगर्ट पारफेट एकदम तैयार है।
- पारफेट को आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रुट्स के साथ गार्निश करके सर्व कर सकते हैं, बेशक खाने वालों को मज़ा आ जाएगा।
