लाइफस्टाइल

Friday Motivational Quotes: कोशिश हमें अंतिम क्षण तक करनी चाहिए... खराब दौर से निकलने के लिए काम आएंगे ये 10 पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स

Friday Motivational Quotes: हर इंसान को आज मोटिवेटड होना बेहद जरूरी है। अगर वह मोटिवेटड रहेगा, तभी वह अपने दुख, परेशानी, निराशा, हार आदि से लड़कर जीवन की जंग जीत पाएगा।

Image

Friday Motivational Quotes: जीवन में आगे बढ़ने के लिए पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स।

Friday Motivational Quotes: आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी (Life) में कभी इंसान खुश (Happy) रहता है तो कभी उसे दुख (Sad) का भी सामना करना पड़ता है। दुख, निराशा, पराजय में खासतौर से इंसान को किसी सहारे की जरूरत होती है। बुरे समय में इंसान को मोटिवेटड (Motivated) होना बेहद जरूरी है। अगर इंसान मोटिवेटड रहेगा तो वह अपने खराब दौर से हंसते-हंसते निकल जाएगा। आज हम इसी को लेकर आपके साथ कुछ ऐसे पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल इन मोटिवेशनल कोट्स (Life Motivational Quotes) को पढ़ने से आप अपने लक्ष्य को पा सकेंगे और अपने खराब दौर से जल्द से जल्द बाहर निकल पाएंगे।

शुक्रवार मोटिवेशनल कोट्स (Friday Motivational Quotes)

1. जीतना और हारना यह तो आपकी सोच पर निर्भर करता है मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।

2. लड़ाई लड़ने वाला तो विजय प्राप्त करता है परंतु दूर से देखने वाला तो सिर्फ तालियां बजाता रह जाता है।

3. कोशिश हमें अंतिम क्षण तक करनी चाहिए जीवन में सफलता मिले या ना मिले परंतु तजुर्बा तो मिलेगा ही।

4. अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एक चित भाव से समर्पित होना पड़ेगा।

5. सफलता तुम्हारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता तुम्हें दुनिया का परिचय करवाती है।

6. अगर आप अपने सपने साकार नहीं करेंगे तो कोई और खुद के लिए आपको भाड़े पर रख लेगा।

7. जीवन में विजेता कुछ अलग नहीं करते परंतु वह चीजों को ही अलग तरीके से करते हैं।

8. कुछ कर सकने में सफलता आती है और कुछ ना कर सकने में असफलता आती है।

9. सफलता अनुभव से आती है और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से आता है।

10. जो लोग गिरने से डरते हैं वह कभी भी जीवन में उड़ान नहीं भर सकते।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article