लाइफस्टाइल

50 में लगेंगी 25 सी हसीन, बस डाइट में शामिल कर लें कोलेजन बूस्ट करने वाले ये फूड्स, स्किन हमेशा रहेगी जवां और खूबसूरत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 18, 2025, 12:08 PM IST

उम्र के लक्षण चेहरे पर सबसे पहले नज़र आते हैं। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे चेहरे पर रिंकल्स और झाइयां नज़र ने लगती है। ये कोलेजन की कमी की वजह से होता है। ऐसे में यहां हम कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कोलेजन को बढ़ा सकते हैं।

Image

कोलेजन बूस्ट करने के लिए फूड आइटम्स (Photo: istock)

बढ़ती उम्र के लक्षण हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं। 30 साल पार करने के बाद चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नज़र आने लगते हैं। क्योंकि जैसे जैसे उम्र बढ़ती है शरीर का कोलेजन खत्म होने लगता है। बता दें कि कोलेजन एक प्रोटीन है जो हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में कुल प्रोटीन का लगभग एक तिहाई हिस्सा बनाता है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ये खत्म होने लगता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां आनी शुरू होती है, स्किन लूज होने लगती है।

ऐसे में खुद को यंग रखने और स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए कोलेजन बूस्ट करने वाले इंजेक्शन और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सही खान पान के जरिए कोलेजन को बूस्ट किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में जो कोलेजन को बू्स्ट करने में मदद करते हैं।

कोलेजन बूस्ट करने के लिए फूड आइटम्स - Food Items that Boost Collagen

नट्स

कोलेजन बूस्ट करने के लिए आप काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। नट्स प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इनके सेवन से कोलेजन बूस्ट करने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां भी कोलेजन बूस्ट करने में सहायक मानी जाती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक, केल और कई अन्य हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के पाया जाता है जो कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

लहसुन

लहसुन भी कोलेजन बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। लहसुन सल्फर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।

फ्रूट्स

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फ्रूट्स के सेवन से भी कोलेजन का उत्पाद बढ़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article