लाइफस्टाइल

मानसून में पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जान लें बचाव का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 29, 2025, 11:36 AM IST

मानसून आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

Image

पैरों को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं (Image: istock)

बारिश के मौसम में तमाम तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। इस मौसम में पैरों में पानी लगने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से खुजली और जलन होती है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसके फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।

बारिश में पैरों को इंफेक्शन से कैसे बचाएं

सरसों का तेल

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सरसों का तेल फंगल इंफेक्शन से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो लें। फिर हल्का गर्म सरसों तेल लें और पैरों की अच्छी तरह मालिश करें।

गर्म पानी और नमक

गर्म पानी और नमक में पैरों को डुबाने से भी फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। ये पैरों की गहराई से सफाई करता है इंफेक्शन पैदा करने वाले कीटाणु को भी दूर करता है।

पैरों को सूखा रखें

बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन की सबसे बड़ी वजह पैरों का हर वक्त पानी के संपर्क में रहना होता है। बारिश के पानी या नमी के कारण उंगलियों के बीच लगातार गीलापन रहना इंफेक्शन का कारण बनता है। इसलिए पैरों को सूखा रखने की कोशिश करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article