लाइफस्टाइल

Winter Weight Loss Tips: ये असरदार टिप्स अपनाएंगे तो सर्दियों में तेजी से कम होगा वजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 10:35 AM IST

Winter Weight Loss Tips: फिजिकल एक्टिविटी की कमी, अधिक खाने व अनियमित रूटीन से बॉडी वेट करना जायज है। जिसका वजन पहले से बढ़ा हुआ है। उनके साथ कुछ लोग सर्दी के मौसम में भी बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। इसके लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

Image

ये तरीके अपनाएंगे तो सर्दियों में आसानी से कम होगा वजन

KEY HIGHLIGHTS
  • ये उपाय अपनाएंगे तो सर्दियों में आसानी से होगा वजन कम
  • सर्दियों में अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
  • आसान तरीकों को अपनाकर आप सर्दियों में भी रह सकते हैं फिट


Winter Weight Loss Tips: सर्दी के मौसम में सुबह उठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अधिकतर समय हम सोने और लेटने में ही गुजार देते हैं। सुबह का टाइम ही बॉडी पर ध्यान देने का सबसे सही समय होता है। मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, रनिंग, योगा करने से हम फिट रहते हैं। काफी संख्या में लोग जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में यह रूटीन फॉलो करना बेहद कठिन हो जाता है। सोने के बाद जो बचा हुआ समय होता है। उसमें बाकी जरूरी काम करने होते हैं, जिससे हम अपनी फिटनेस पर कम ध्यान दे पाते हैं। सर्दी के मौसम में खान-पान भी बदल जाता है। गर्म और तला हुआ खाना ही सभी को ठंड के मौसम में पसंद आता है।

सर्दी के मौसम में वजन कम करने के उपाय-

सर्दियों के मौसम में अत्यधिक ठंड रहती है इसलिए कोशिश करें कि अगर आप सुबह वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो शाम को 4 या 5 बजे जब ठंड थोड़ी कम हो तो टहल कर आ सकते हैं। यह आपकी कैलोरी बर्न करने में सहायक सिद्ध होगा। ठंड के मौसम में खान-पान अधिक होने लगता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो उचित खानपान पर ध्यान दें।

हेल्दी प्लांट बेस्ड डायट को फॉलो करें-

सही मात्रा में फाइबर के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही बना रहता है। फाइबर युक्त खाना खाने से आपको जल्दी भूख महसूस नहीं होती। सही समय पर उचित आहार का सेवन करें। पानी पीने से भी वजन कंट्रोल में रहता है। सर्दी के मौसम में ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी पीने की आदत पड़ जाती है, लेकिन अगर वजन कम करना है तो ठंडा पानी ही पीएं। क्योंकि सर्दियों में अपने शरीर के वजन से अधिक ठंडी चीजों के सेवन से शरीर को इसे गर्म करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इस प्रक्रिया में शरीर से काफी कैलोरी बर्न होती है। नॉर्मल पानी पिएं, जिससे आप सर्दी-जुकाम से भी बच पाएंगे।

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी व ब्लैक कॉफी का सेवन करें-

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लेटेरी तत्व होते हैं। लेमन टी, शहद या दालचीनी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है।

सर्दियों के मौसम में आलस को दूर करें व सक्रिय बने रहें, जिससे फैट जमा ना हो पाए और जो लोग पहले से ही बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए हर मौसम में अपने शरीर को हमेशा एक्टिव रखने की जरूरत होती है, नहीं तो उनका वजन ठंड के मौसम में अत्यधिक बढ़ने की संभावनाएं होती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article