Lohri 2023: बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रह चुकी चुलबुली पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अपनी हरकतों से सबका खूब मनोरंजन तो करती ही हैं। साथ ही उनका पहनावा फैंस को काफी पसंद आता है। वेस्टर्न हो या पारंपरिक एक्ट्रेस हर एक लुक में स्टाइलिश ही दिखती हैं। वो हमेशा अपने फैशन गोल्स को पूरा करती हैं। इसलिए वो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। वह ड्रेस के साथ-साथ अपनी जूलरी का भी खास ध्यान रखती हैं, तभी तो उनकी ड्रेसिंग सेंस के दिवानों की कमी नहीं हैं। आप भी उनके कुछ आकर्षक लुक को अपना सकती हैं।
शहनाज गिल का एलिगेंट लुक-
हाल ही में शहनाज डिजाइनर केन फर्न्स के ट्रेडिशनल पंजाबी सलवार सूट में नजर आई थीं। देसी परिधान में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस एथनिक वियर में उनके एलिगेंट लुक को देखकर आपकी भी नजरें उनपर ही टिक गई होंगी। तो क्यों न आप भी इस लुक को लोहड़ी पर एक बार ट्राई करें।
एक्ट्रेस का सिंपल लुक-
शहनाज भले ही पारंपरिकत कपड़ों में ज्यादा दिखती हैं लेकिन उनके लुक में अलग-अलग ट्विस्ट भी होते हैं। शहनाज की तरह आप लोहड़ी पर सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो लॉन्ग कुर्ता और सलवार आपके लिए एकदम बेस्ट आउटफिट है। एक्ट्रेस ने पीच और ब्लू कलर का सूट सलवार वेयर किया है। आप भी उनकी तरह खुले बाल और हैवी ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
लहंगे में दिखें पटाखा-
अगर आप शादीशुदा हैं और कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो लहंगा पहन सकती हैं। लेकिन एक बात ध्यान रहे कि लहंगा चोली वाला नहीं बल्कि कमीज वाला होना चाहिए तभी पंजाबी लुक नजर आ पाएगा।
आउटफिट लुक को देसी टच देने के लिए आप मैचिंग चूड़ियां जरूर पहनें। इसके साथ-साथ परांदा आपको पटाखा कुड़ी दिखाने में आपकी काफी मदद कर सकता है तो इसे लगाना न भूलें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
