लाइफस्टाइल

एक साड़ी दो अवतार, 26 साल बाद तृषा ने रिपीट की ऐश्वर्या राय की साड़ी, इस नीली साड़ी में क्या है खूबी

दो अलग दौर, दो एक्ट्रेसेस और एक जैसी नीले रंग की साड़ी। ऐश्वर्या राय और तृषा कृष्णन के इन रॉयल लुक्स ने दिखाया कि क्लासिक इंडियन साड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती, बस अंदाज वक्त के साथ बदलता है।

Image

Trisha Krishnan Vs Aishwarya Rai Bachchan Blue Saree Look

फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स बार-बार लौटते हैं। लेकिन कुछ लुक्स ऐसे होते हैं, जिनकी छवि सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग में एकदम फ्रेश रहती है। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन ने जब अपनी खूबसूरत आइस-ब्लू कांचीपुरम साड़ी में एंट्री ली, तो लोगों को अचानक से ऐश्वर्या राय बच्चन का साल 2000 वाला आइकॉनिक साड़ी लुक याद आ गया।

दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने दौर में नीले रंग की साड़ी को बेहद रॉयल अंदाज में पेश किया है। एक तरफ ऐश्वर्या राय का ट्रेडिशनल और ओल्ड स्कूल लुक था। तो दूसरी तरफ तृषा के लुक में मॉडर्न लेकिन ट्रेडिशनल टच वाला स्टाइल था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दोनों के फैशन की तुलना शुरू हो गई है, देखें आखिर फैशन की इस लड़ाई में कौन जीता और आपको किसका लुक ज्यादा बेहतर लगा।

तृषा कृष्णन का लेटेस्ट लुक

साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह में आइस-ब्लू और टील ब्लू शेड की कांचीपुरम सिल्क साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। उनकी साड़ी पर सुनहरे बॉर्डर और बारीक डिजाइन थे, जिसने पूरे लुक को बेहद रिच फिनिश दी।

उन्होंने इसे बेज रंग के एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया। गले में डायमंड और रूबी चोकर, छोटे ईयररिंग्स और बालों में मल्लि पू यानी चमेली का गजरा उनके लुक को साउथ इंडियन रॉयल टच दे रहा था। तृषा का मेकअप बहुत हल्का और ग्लोइंग था, जिससे साड़ी का रंग और ज्यादा उभरकर सामने आया।

ऐश्वर्या राय का 2000 वाला क्लासिक अंदाज

साल 2000 में ऐश्वर्या राय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात के दौरान हल्के एक्वा-ब्लू और सी-ग्रीन शेड की साड़ी पहनी थी। उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन शाही दिखाई दे रहा था।

उन्होंने साड़ी के साथ भारी गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें चौड़ा नेकलेस, बड़े झुमके और पारंपरिक हेयरस्टाइल शामिल था। बालों में लगा गजरा और सॉफ्ट मेकअप उनके पूरे लुक को क्लासिक भारतीय खूबसूरती दे रहा था। उस दौर में यह लुक एलिगेंस का प्रतीक माना गया था।

दोनों ही लुक्स अपने आप में बेहद सुंदर हैं। ऐश्वर्या राय का लुक क्लासिक इंडियन ग्रेस को दर्शाता है। तो तृषा का स्टाइल मॉडर्न मिनिमलिज्म और ट्रेडिशनल चार्म का खूबसूरत मेल दिखाता है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने यह साबित किया कि नीले रंग की साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि शालीनता और रॉयल फैशन का प्रतीक बन सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article