DIY Papaya seed face scrub at home : अकसर हम पपीता खाते समय उसके बीजों को बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे काले बीज स्किन केयर में कमाल का काम कर सकते हैं। इनमें ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को क्लीन, क्लियर, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं, तो पपीते के बीज से बना यह फेस स्क्रब आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते है आप कैसे इस स्क्रब को घर पर बैठे - बैठे आसानी से बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - दशकों पुरानी साड़ी को Priyanka Chopra
पपीता फेस स्क्रब को बनाने के लिए सामग्री
पीते के बीज (अच्छी तरह धोकर और हल्के सुखाए हुए)
एक चम्मच बादाम का तेल
एक चम्मच चावल का आटा
घर पर पपीते के बीज का फेस स्क्रब कैसे बनाएं
सबसे पहले पपीते के बीजों को अच्छे से धोकर हल्का सुखा लें। इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें एक चम्मच बादाम तेल और एक चम्मच चावल का आटा मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 15–20 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धीरे-धीरे मसाज करते हुए धो लें। आप इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

How to make Papaya Seed Face Scrub
इस फेस स्क्रब के फायदे
1. पपीते के बीज से बना यह नेचुरल फेस स्क्रब त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को स्मूद बनाता है।
2. इसमें मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में सहायक होते हैं। यह स्क्रब टैनिंग और डलनेस को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरा अधिक ब्राइट दिखता है।
3. नियमित उपयोग से त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर हो सकती है और स्किन ज्यादा टाइट और यंग नजर आती है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करके त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है।
4. पपीते के बीजों में एंजाइम्स, फ्लेवोनॉइड्स, पॉलीफेनोल्स और ओलिक व पामिटिक एसिड जैसे फैटी एसिड पाए जाते हैं।
5. ये तत्व मिलकर त्वचा को गहराई से साफ करने, डेड स्किन हटाने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।
6. साथ ही यह स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने और कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करने में भी सहायक माने जाते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
पपीते के बीज वाला फेस स्क्रब इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। त्वचा पर जलन, लालपन या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत उपयोग बंद कर दें। हर व्यक्ति की स्किन अलग तरह से रिएक्ट कर सकती है।
