लाइफस्टाइल

Face Pack With Rice Flour: चावल का आटा लगाकर चेहरा दिखेगा खिला-खिला, देख लें देसी फेस पैक बनाने का नुस्खा

Face Pack With Rice Flour (चावल के आटे का फेस पैक): नेचुरल और घरेलू उपायों का यूज कर चेहरा चमकाना है, तो देसी चावल के आटे का यूज कर बढ़िया फेस पैक बना सकते हैं। देखें चावल के आटे से फैस पैक कैसे बनाएं, होममेड फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन।

Image

Face Pack With Rice Flour (Photo Credit - Istock)

Face Pack With Rice Flour (चावल के आटे का फेस पैक): इन दिनों प्राकृतिक और घरेलू उपायों का यूज कर त्वचा की खास अंदाज में देखभाल करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पहले के जमाने में ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर ही लोग किचन में मौजूद कई तरह की चीजों का उपयोग करते थे, और अब फिर खास मसाले ही नहीं आटा का भी इस्तेमाल स्किन के लिए किया जा सकता है। ऐसे में चावल के आटे (राइस फ्लोर) से बना फेस पैक त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। चावल के आटे से बना स्पेशल फेस पैक न केवल त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है, बल्कि दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

क्यों है फायदेमंद

चावल के आटे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स होते हैं। वहीं चावल के आटे में विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में होता है। जो त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ साथ ऑयली स्किन की दिक्कत रोकने में भी काम आ सकता है। इस खास फेस पैक से पिगमेंटेशन की दिक्कत भी दूर हो सकती है।

कैसे बनाएं राइस फ्लोर का फेस पैक

- 2 चम्मच चावल का आटा

- 1 चम्मच शहद या दही

- आवश्यकतानुसार गुलाबजल या पानी

कैसे बनाएं चावल के आटे का फेस पैक

चावल के आटे में आप शहद और दही मिलाएं। और उस गाढ़े पेस्ट में आपको पानी या गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलानी होंगी। इस पैक को चेहरे पर लगाकर आपको करीब 15-20 मिनट तक के लिए सूखने देना है। और फिर इसे स्क्रब करते हुए हल्के ठंडे पानी से धो लेना है।

इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। ये त्वचा के डेड सेल्स दूर करने तो निखार प्रदान करने का काम करता है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे टैनिंग हो सकती है, जरूर ही आपको चावल के आटे वाला फेस पैक एक बार ट्राई करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article