लाइफस्टाइल

Evening Snacks Recipes: मिट्टी की खुशबू.. चाय की चुस्की के साथ एन्जॉय करें ये टेस्टी स्नैक्स, सुहानी शाम का मजा होगा दुगना, देखें रेसिपी

Evening Snacks Recipes in Hindi (स्नैक्स रेसिपी इन हिंदी): शाम की चाय के साथ इस सुहाने मौसम में कुछ बहुत ही टेस्टी खाने का मन है, तो ये वाली ईवनिंग स्नैक्स रेसिपी आपके काम की हो सकती है। देखें घर पर लजीज कॉर्न रिब्स तो मैगी का पकौड़ा कैसे बनाते हैं।

Image

Evening Snack Recipes

Evening Snacks Recipes in Hindi (स्नैक्स रेसिपी इन हिंदी): मानसून का मौसम चाय की चुस्की के साथ गरमा-गरम स्नैक्स का आनंद लेने का सही समय है। अगर आप भी बारिश की ठंडी हवा, मिट्टी की सौंधी खुशबू के साथ कुछ टेस्टी और आसान स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो यहां 2 मजेदार रेसिपी आपको और आपके परिवार वालों को खूब पसंद आने वाली हैं।

कॉर्न रिब्स रेसिपी, Corn Ribs Recipe

मानसून में भुट्टा खाने का स्वाद अलग ही आता है। हालांकि सिंपल मसाले वाला भुट्टा नहीं स्नैक्स के तौर पर एक बार आप ट्रेंडी कॉर्न रिब्स वाली रेसिपी ट्राई करें। कॉर्न रिब्स एक टेस्टी और क्रंची स्नैक है जिसे बनाना बहुत आसान है। देखें एकदम सिंपल और क्विक रेसिपी -

सामग्री

- 2 कॉर्न

- 2 टेबलस्पून मक्खन (पिघला हुआ)

- 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

- 1 चम्मच लहसुन पाउडर

- 1 चम्मच प्याज पाउडर

- 1 चम्मच पपरिका

- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- स्वादानुसार नमक

- 1 चम्मच ताजा हरा धनिया (कटा हुआ, गार्निश के लिए)

- नींबू का रस

विधि

1. स्वादिष्ट कॉर्न रिब्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले कॉर्न लेकर उसे साफ कर लेना है। और भुट्टे की चीर को 4-6 भागों में काट लेना है। ऐसा आप भुट्टे को सीधा रखकर चाकू की मदद से बीच से काटकर करें।

2. फिर उसके बाद मैरिनेशन तैयार करें, जिसके लिए आपको एक बाउल में पिघला हुआ मक्खन, ऑलिव ऑयल, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, पपरिका, काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक मिलाना है।

3. इस मैरिनेशन में आप अपने भुट्टे की टुकड़े डाल दें और उन्हें अच्छे से मैरिनेट करें या ब्रश से कोट कर दें।

4. फिर आपको इन्हें गर्म तेल में तल लेना है। या फिर आपको इन्हें ओवन में 200°C पर 20-25 मिनट तक बेक कर सकते हैं। या फिर 180°C पर 12-15 मिनट तक एयर फ्रायर में फ्राय कर सकते हैं।

5. आपकी टेस्टी चटपटी कॉर्न रिब्स तैयार हैं। गर्मागर्म कॉर्न रिब्स को हरे धनिया और नींबू के रस के साथ गार्निश करके सर्व करें।

मैगी पकौड़ा रेसिपी, Maggi Pakoda Recipe

बच्चों की फेवरेट मैगी से बनने वाली कई सारी रेसिपीज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे ही इन दिनों मैगी पकौड़ा काफी ट्रेंडी और पॉपुलर हो रहा है। जिसे आपको भी इस सुहाने मौसम में ट्राई करना ही चाहिए, देखें टेस्टी मैगी पकौड़ा कैसे बनता है -

सामग्री

- 1 पैकेट मैगी

- 1/2 कप बेसन

- 1/4 कप मैदा

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1/2 चम्मच अजवाइन

- 1/2 चम्मच गरम मसाला

- तेल (तलने के लिए)

विधि

1. टेस्टी मैगी वाला पकौड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले मैगी को उबालकर हल्का ठंडा कर लेना है।

2. फिर साथ ही साथ एक बाउल में बेसन, मैदा, हरी मिर्च, अजवाइन, गरम मसाला और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

3. फिर आपको मैगी में इस बैटर को मिलाना है और छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेना है।

4. ऐसे पकौड़े बनाकर आप उन्हें एयर फ्रायर में भी फ्राई कर सकते हैं।

5. और बस क्रिस्पी पकौड़ों को चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमागरम सर्व करें।

जरूर ही आपको इस प्यारे से मौसम में ये वाली दोनों ही ट्रेंडी और टेस्टी रेसिपीज ट्राई करनी ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article