Emotional Heart Touching Shayari: प्यार में पड़े लोग अक्सर अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि किस तरह अपने प्यार का इजहार करें। प्यार का इजहार करने के कई तरीके हो सकते हैं। लेकिन शब्दों के जरिए प्यार का इजहार करना सबसे खूबसूरत और रोमांटिक तरीकों में से एक माना जाता है। मोहब्बत भरी शायरी से अगर कोई अपने दिल की बात बयां करता है तो सामने वाले का दिल भी पिघल ही जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इमोशनल हार्ट टचिंग शायरी लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप आसानी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
हार्ट टचिंग शायरी इन हिंदी - Heart Touching Shayari In Hindi
1. चाह के भी मजबूर है हम,
कैसे बताए उन से दूर है हम !
2. उसके लिए निलाम हो गई,
उसकी बोली लगी और मैं बीच बाजार
उसके नाम हो गई !
3. कोई इल्जाम रह गया हो तो वह भी लगा दो
पहले से हम बुरे थे ही, अब और बुरा बना दो !
4. तुम फिर मिलोगे पता नहीं सच कितना है,
ये सोच खूबसूरत कितनी है !
5. वादे का पता नहीं, लेकिन जब तक
जिंदगी रहेगी तब तक आपके साथ चलेंगे !
6. हमें इश्क से फर्क पड़ता है
रंगों पर हम नहीं मरते !
7. घास के तिनके जो थे बेकार कूड़े में शुमार,
चंद चिड़ियों के हुनर से आशियाने हो गए !
8. हम उनके तलाश में यूं ही भटकते रहे
कभी हमें उनका घर न मिला
तो कभी वो हमें घर पर ना मिले !
9. दर्द की भी अपनी एक अदा है
वह भी केवल सहने वालों पर ही फिदा है !
10. वो बिलकुल चांद की तरह निकली दूर भी हो गई
और गुरुर भी हो गया !
