लाइफस्टाइल

सर्दियों में हाथ हो रही हैं रफ? इन तरीकों से बनाएं सॉफ्ट और खूबसूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 09:49 PM IST

Soft Hand: सर्दियों में फटे हाथों की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपके हाथ काफी सॉफ्ट होंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में हाथों को सॉफ्ट बनाने के लिए क्या करें? चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

Image

सर्दियों में हाथों को कैसे करें सॉफ्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथों को सॉफ्ट करने के लिए लगाएं शहद
  • ओटमीट से हाथों को करें सॉफ्ट
  • हाथों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करें शहद

Soft Hand: सर्दियों में स्किन का अच्छे से पैंपर करने की जरूरत होती है। अधिकतर लोग इस सीजन में अपने चेहरे की स्किन का ध्यान रखते हैं, लेकिन दिनभर इस्तेमाल होने वाले हाथ का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में हाथ काफी ज्यादा रूखे नजर आते हैं। कई लोगों को सर्दियों में हाथ काफी ज्यादा टाइट हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको सर्दियों में अपने हाथों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपके हाथ सॉफ्ट हों, तो इसके लिए आप कुछ आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में हाथ को कैसे करे सॉफ्ट?

सर्दियों में हाथों को कैसे करें सॉफ्ट

सर्दियों में हाथों को सॉफ्ट करने के लिए आप कई तरीकों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

शहद से धोएं हाथ

सर्दियों में अगर आपके हाथ काफी ज्यादा रूखे नजर आ रहे हैं तो शहद का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने हाथों पर थोड़ा सा शहद लगा लें। अब इसे अपने पूरे हाथों पर अच्छी तरह से फैला लें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए हाथों में शहद को लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों को धो लें। इससे आपके हाथ काफी ज्यादा सॉफ्ट होंगे।

ओटमील से हाथों को बनाएं सॉफ्ट

हाथों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए ओटमील का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ओट्स लें। इसमें आधा चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण से अपने हाथों को स्क्रब करें। करीब 10 से 15 मिनट के बाद अपने हाथों को धो लें। इससे आपके हाथ काफी सॉफ्ट होंगे।

नींबू और फिटकरी

सर्दियों में हाथ काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं, तो इस स्थिति को दूर करने में नींबू का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दें। इसके बाद इसमें फिटकरी मिक्स करें। अब इसमें कुछ समय के लिए अपने हाथों को डुबोकर छोड़ दें। फिर बाद में हाथों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके हाथ काफी सॉफ्ट होंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article