हेल्थ

Breathing Problem: सर्दियों में बढ़ जाती है सांस फूलने की समस्या, इन 4 तरीकों से करें इसका बचाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 06:13 AM IST

Home Remedies: सर्दियों में अगर आपको सांस फूलने की परेशानी होती है, तो इसके लिए घरेलू उपाय आपके लिए काफी प्रभावी हो सकते हैं। घरेलू उपायों की मदद से सांस फूलने की परेशानी काफी हद तक कम होती है। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में यहां।

Image

सर्दियों में सांस फूलने की परेशानी कम करने के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में सांस फूलने पर खाएं शहद
  • ब्लैक कॉफी पीने से सांस फूलने की परेशानी होगी कम
  • सांस फूलने की परेशानी कम करे अदरक

Home Remedies: सर्दियों में कुछ लोगों में सांस फूलने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसका कारण साइनस, अस्थमा, एलर्जी इत्यादि हो सकता है। अगर सर्दियों में आपको 5 मिनट दौड़ने, सीढ़िया चढ़ने या फिर तेजी से चलने में परेशानी होती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा सर्दियों में सांस फूलने की परेशानी होने पर आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से आप सांस फूलने की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सांस फूलने की परेशानी को कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं?

अदरक है हेल्दी

सांस फूलने की परेशानी को दूर करने के लिए अदरक काफी फायदेमंद हो सकती है। यह श्वसन नली में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। साथ ही सर्दी-जुकाम और साइनस की समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। अगर आप सर्दी में सांस फूलने की परेशानी को कम करना चाहते हैं तो जिंजर टी का सेवन करें।

ब्लैक कॉफी

सांस फूलने की परेशानी होने पर ब्लैक कॉफी पिएं। कुछ रिसर्च के मुताबिक ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन श्वास नली को साफ करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक कॉफी श्वास नली की मसल्स को भी आराम दिलाता है। इसलिए अगर आपको सांस फूलने की परेशानी है तो कॉफी का सेवन करें।

भाप लेना

सर्दियों में सांस फूलने की परेशानी होने पर स्टीम लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में सादे पानी को उबाल लें। इसके बाद एक तौलिए की मदद से अपने सिर को ढककर इस पानी से चेहरे पर भाप लें। इससे सांस फूलने की परेशानी से आराम मिलेगा।

शहद का करें सेवन

सांस फूलने की परेशानी को कम करने के लिए शहद का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इससे आप सांस फूलने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 चम्मच शहद और काली मिर्च का सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article