Mango Shahi Tukda Recipe: त्योहार कोई भी हो, मिठाई खाने से त्योहार की खुशियां दुगनी हो ही जाती है।अगर ईद पर आप भी परिवार और दोस्तों को लजीज दावत पर बुलाकर उनको मुंह मीठा कर ईद की बधाई देना चाहते हैं। तो ऐसे में घर पर स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाना बेस्ट हो सकता है, त्योहारों पर खाने की मेज पर बैठ परिवार के साथ हंसी मजाक रौनक लगाने के साथ अगर जुबान पर आम की इस मिठाई का जायका हो, तो क्या ही बात है। घर पर ही आप बहुत जायकेदार शाही टुकड़ा बनाकर लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप और आपके परिवार के लोग मिठाई के शौकीन हैं और मीठा बड़े चाव से खाते हैं, फिर तो ये खास आम वाले शाही टुकड़े की रेसिपी एक बार घर पर ट्राई कर ही लीजिए। शाही टुकड़े को आप एक ब्रेड की पुडिंग या चाश्नी वाले केक जैसा मान सकते हैं। शाही टुकड़े को बहुत ही टेस्टी रबड़ी के साथ खाया जाता है। हल्की गर्मी वाले इस मौसम में आप बेहतरीन ताजे आम से शाही टुकड़ा और मैंगो रबड़ी बनाकर लुत्फ उठा सकते हैं। झटपट कम मेहनत में बहुत ही टेस्टी मैंगो टुकड़ा बनाने के लिए आपको बस ये आसान सी रेसिपी फॉलो करनी होगी।
मैंगो शाही टुकड़ा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री (शाही टुकड़ा और रबड़ी बनाने के लिए)- 5 ब्रेड के टुकड़े
- 1 कप ताजे आमों की प्यूरी
- 1 कप शक्कर
- 2 चम्मच बारीक कटे पसंद अनुसार ड्राई फ्रुट्स
- घी
- 2 चम्मच टूटी फ्रूटी
- आधा कप दूध
- केसर की कुछ पत्तियां
- 2 हरी इलायची
मैंगो शाही टुकड़ा बनाने की विधि
लजीज मैंगो शाही टुकड़ा और रबड़ी बनाने के लिए स्टेप बाय स्टेप इस रेसिपी को फॉलों करें -
- सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस लें और उन्हें तिकोना-तिकोना यानी की ट्राएंगल के आकार में चाकू या कैंची की मदद से काट लें। चोकोर के बजाय आप इन्हें बीच से भी चोकोर जैसे काट सकते हैं।
- इसके बाद एक पैन में घी डालें और उसे अच्छे से गर्म करके उसमें ब्रेड को बेहतरीन तरीके से फ्राई कर लें। हालांकि ध्यान रखें कि ब्रेड जल न जाए, टेस्टी शाही टुकड़ा बनाने के लिए ब्रेड को केवल हल्के गोल्डन होने तक ही फ्राई करें।
- घी में तली हुई ब्रेड को एक प्लेट में कुछ देर के लिए अलग करके रख दें।
- इसके बाद पैन में दूध निकाले और उसे तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
- दूध को इतना गाढ़ा कर लें कि ये रबड़ी जैसा दिखने लगे, फिर दूध में आप शक्कर, आम की प्यूरी, इलायची, केसर की पत्तियां डालकर अच्छे से चला लें।
- रबड़ी को गैस से उतार लें और थोड़ा ठंडा कर लें।
- फिर एक प्लेट में घी वाली तली ब्रेड लें और उसके ऊपर स्वादिष्ट मैंगो रबड़ी डाल दें।
- और बस आपका टेस्टी ईद स्पेशल मैंगो शाही टुकड़ा तैयार है, शाही टुकड़े पर आप ड्राई फ्रुट्स की गार्निशिंग कर सकते हैं।
