E cigarettes: यह तो हम सभी जानते हैं कि सिगरेट स्मोकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक है। इसके कारण कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। ई-सिगरेट यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को कई नामों से जाना जाता है जैसे इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम, इ-हुक्का, वेपोराइजर और टेंग सिस्टम आदि। ई-सिगरेट को रेगुलर सिगरेट और अन्य स्मोक्ड तंबाकू प्रोडक्ट्स का सब्स्टीट्यूट माना गया है। यह बैटरी से चलने वाला डिवाइस होता है। जो वयस्क स्मोक करते हैं या प्रेग्नेंट है उनके लिए ई सिगरेट्स सामान्य सिगरेट को रिप्लेस करने का अच्छा तरीका माना गया है। लेकिन, हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार ई-सिगरेट, रेगुलर सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानें इस बारे में विस्तार से।
ई-सिगरेट है रेगुलर सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक- जानिए क्या कहती है स्टडी?
नेशनल इंस्टीटूट्स ऑफ हेल्थ के द्वारा की गई स्टडी के अनुसार ई-सिगरेट या वैपिंग प्रोडक्ट्स का अधिक समय तक इस्तेमाल करने से शरीर के ब्लड वेसल्स के फंक्शन्स में बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। ई-सिगरेट और रेगुलर सिगरेट दोनों का इस्तेमाल करना इनमें से एक के यूज से बहुत अधिक हानिकारक हो सकता है। हालांकि, इस बारे में और अधिक स्टडी की जानी जरूरी है। इसके अलावा ऐसा भी पाया गया है कि इससे हार्ट, लंग्स और सांस संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या ई-सिगरेट स्मोकिंग से छुटकारा पाने में मददगार हो सकती है?
ई-सिगरेट को फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए अप्प्रूव नहीं किया गया है। यही नहीं, रिसर्च द्वारा भी लिमिटेड एविडेंस मिलते हैं जो यह बताएं कि यह सिगरेट स्मोकिंग छोड़ने में प्रभावी हो सकती है। स्मोकिंग छोड़ने के लिए इसके अलावा कई अन्य प्रभावी और सुरक्षित तरीके हैं, जिसके बारे में आपके डॉक्टर आपको सही सलाह दे सकते हैं।
अधिकतर ई-सिगरेट्स में निकोटिन होता है, जो नुकसानदायक हो सकता है। किशोरों और गर्भवती गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के ब्रेन डेवलपमेंट में भी इसके कारण समस्या आ सकती है। इसमें अन्य केमिकल्स भी होते हैं जो हमारे लंग्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यानी, ई-सिगरेट, नार्मल सिगरेट जैसी ही हानिकारक है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
