हेल्थ

कैंसर पेशेंट के टेंशन को कम करने में सहायक हो सकती है म्यूजिक थेरेपी: स्टडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 08:48 PM IST

Music Therapy for cancer patient: म्यूजिक थेरेपी का इस्तेमाल शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में लाभदायक है। स्टडीज के अनुसार यह थेरेपी कैंसर पेशेंट में टेंशन को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। चलिए जानते हैं कैंसर पेशेंट्स के लिए म्यूजिक थेरेपी के फायदों के बारे में।

Image

कैंसर पेशेंट के लिए म्यूजिक थेरेपी

KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूजिक थेरेपी एक थेराप्यूटिक एप्रोच है।
  • स्टडी के अनुसार म्यूजिक थेरेपी कैंसर पेशेंट्स की टेंशन को कम करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • म्यूजिक थेरेपी के साथ ही टेंशन को कम करने के लिए कैंसर पेशेंट्स को अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

Music Therapy for cancer patient: म्यूजिक थेरेपी एक थेराप्यूटिक एप्रोच है, जिसमें लोगों को उनके मेंटल हेल्थ और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद के लिए म्यूजिक की नेचुरली मूड-लिफ्टिंग प्रॉपर्टीज का उपयोग किया जाता है। डिप्रेशन और एंग्जायटी से पीड़ित लोगों के लिए ट्रीटमेंट का यह प्रकार सहायक है। इसके अलावा इससे फिजिकल हेल्थ प्रॉब्लम्स से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की क्वालिटी भी सुधरती है। अगर बात की जाए कैंसर की, तो यह एक कॉम्प्लेक्स डिजीज है जिसे बेहद लाइफ-थ्रेटनिंग माना जाता है। लेकिन, स्टडी के अनुसार म्यूजिक थेरेपी कैंसर पेशेंट्स की टेंशन को कम करने में सहायक साबित हो सकती है। आइए जानें म्यूजिक थेरेपी और कैंसर के बीच के कनेक्शन के बारे में विस्तार से।

कैंसर पेशेंट के टेंशन को कम करने में सहायक है म्यूजिक थेरिपी: जानें क्या कहती है स्टडी?

कैंसर पेशेंट्स अक्सर एंजाइटी और डिप्रेशन से पीड़ित होते हैं। इससे उन्हें छुटकारा दिलाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनमें से अधिकतर तरीकों के कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। जबकि, म्यूजिक थेरेपी एक ऐसा तरीका है जो इन समस्याओं को कम करने में मददगार है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के द्वारा की गई स्टडी के अनुसार भी म्यूजिक थेरेपी के इस्तेमाल से कैंसर पेशेंट्स के टेंशन को कम किया जा सकता है। कैंसर जैसी हानिकारक रोग से गुजर रहे लोगों में म्यूजिक थेरेपी स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। इसके साथ ही उनके परिवार के लोग भी इस थेरेपी से अच्छा अनुभव करते हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी और अधिक शोध किया जाना जरूरी है।

कैंसर पेशेंट्स के टेंशन को कम करे के अन्य तरीके

कैंसर पेशेंट्स की टेंशन को कम करने के लिए अन्य उपाय भी हैं, जो इस प्रकार हैं:
  • नियमित व्यायाम करना
  • सही आहार का सेवन
  • पर्याप्त नींद
  • सोशल एक्टिविटीज में इन्वॉल्व होना
  • सपोर्ट ग्रुप को ज्वाइन करना
  • उन चीजों को करना जो कैंसर पेशेंट को पसंद हों
म्यूजिक थेरेपी से कैंसर पेशेंट्स की सेहत में सुधार हो सकता है। स्टडी के अनुसार भी कैंसर के रोगियों के लिए म्यूजिक थेरेपी स्ट्रेस व एंजाइटी को कम करने और रोगी को रिलेक्स करने में फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी अन्य शोध किए जाने जरूरी हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article