लाइफस्टाइल

BR Ambedkar Quotes: जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर के ये मोटिवेशनल कोट्स, पढ़ें बाबा साहेब के अनमोल विचार

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes, DR Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष और दूरदर्शिता से समाज में ऐसी अलख जगाई कि लोगों ने उसे मसाल बनाकर अपने पास रख लिया। बाबा साहेब के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके ये विचार लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं।

Image

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes, DR Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi: डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है, भारत के एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता थे। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे अंबेडकर ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया। एक दलित परिवार में जन्मे होने के कारण उन्हें बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और अपमान सहना पड़ा। लेकिन उनकी शिक्षा और ज्ञान की भूख ने उन्हें इन बाधाओं को पार करने की ताकत दी। उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे पर आधारित संविधान की नींव रखी। 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब अंबेडकर का निधन हुआ, लेकिन उनकी शिक्षाएं, संघर् और प्रेरक विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आइए डालते हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कुछ अनमोल विचारों पर एक नजर:

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes, DR Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar

1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

2. मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।

3. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi

4. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

5. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।

6. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

Ambedkar Motivational Quotes

7. एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।

8. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।

9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।

Motivational Quotes by Dr Bhimrao Ambedkar

10. भाग्य में विश्वास रखने के बजाए अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

11. वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।

12. मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।

Baba Saheb Ke Anmol Vichar

13. शिक्षा जितनी पुरूषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी।

14. कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

15. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

बता दें कि बाबा साहेब ने संघर्ष और दूरदर्शिता से समाज में ऐसी अलख जगाई कि लोगों ने उसे मसाल बनाकर अपने पास रख लिया। बाबा साहेब के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके ये विचार लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article