लाइफस्टाइल

Diya Shayari: दीया खामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है.., दिल जीत लेंगे दीये पर लिखे शेर, पढ़ें दीया शायरी हिंदी में

Diya Par Shayari, दीये पर शायरी, दीया शायरी: घुप्प अंधेरे को अपनी रोशनी से गायब कर देने वाले दीये पर बहुत से शायरों ने कई खूबसूरत शेर लिखे हैं। ये शेर हमें बताते हैं कि दीया ना सिर्फ अंधेरे को मिटाता है बल्कि हमारे दिल के कोने में छिपे दर्द के अंधेरे में भी उम्मीद और खुशी की एक लौ जला देता है। पढ़ें दिया शायरी हिंदी में:

Image

दीया शायरी हिंदी में (Photo: iStock)

Diya Shayari in Hindi: दीया भले एक छोटा सा मिट्टी का पात्र है लेकिन इसमें छिपा होता है रोशनी, उम्मीद और सकारात्मकता का बड़ा सा संसार। जब दीये जलते हैं तो बस अंधेरा नहीं मिटाता, बल्कि मन के कोने में छिपा डर और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। ये दीया हमें कई सबक सिखाता है। यह सिखाता है कि छोटी सी रोशनी भी अंधेरे से बड़ी होती है। चाहे जीवन कितना भी कठिन क्यों न लगे, अगर मन में आशा की एक लौ जलती रहे, तो हर अंधकार मिट सकता है। इसी दीये पर कई खूबसूरत शेर कहे गए हैं। आइए पढ़ते हैं दीये पर लिखे चंद बेहतरीन शेर:

1. दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है

चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है

2. फिर मिरी याद आ रही होगी

फिर वो दीपक बुझा रही होगी

3. आसां नहीं ये आंसू आया है जो पलकों पर

रग रग से लहू ले कर दीपक ये जलाया है

4. एक दिया उनके नाम का भी रखना पूजा की थाली में,

जिनकी साँसे थम गई है भारत माँ की रखवाली में।

5. दिया खामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है,

चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है।

6. जब से सुना है आप मिलने आएं है,

दरवाजे से दिल तक दिए जलाएं है।

7. ऐसा कुछ हो कि काम दोनों का चलता रहे,

आंधियाँ भी चलती रहे और दिया भी जलता रहे।

8. होने लगा वो गैर जब कुछ ऐसा सिला दिया,

अंधेरे ने एक दस्तक दी यार ने दीया बुझा दिया।

9. एक छोटे से दीये ने ये क्या कर दिया,

पूरे घर को ढेर सारी रौशनी से भर दिया।

10. उन चेहरों के मुस्कुराहटों का दिया कभी ना बुझे,

जिससे किसी टूटे हुए दिल की तन्हाइयों को रौशनी मिलती है।

उम्मीद करते हैं कि दीये पर लिखे ये खूबसूरत शेर आपके मन की उदासी में खुशी की रोशनी जरूर जलाएंगे। अगर आपको ये शेर पसंद आए हों तो इसे अपनों के साथ जरूर शेयर करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article