Diwali Rangoli design 2023: आज देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं। घरों को लाइट्स से सजाया जाता है। इसके साथ ही घर के द्वार पर रंगोली भी बनाई जाती है। लोग अलग अलग तरह की रंगोली बनाना पसंद करते हैं। दिवाली पर रंगोली बनाना बेहद खास माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दिवाली के मौके पर ज्यादातर लोग स्वास्तिक वाली रंगोली बनाना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ ट्रेंडी रंगोली डिजाइन्स भी बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ न्यू एंड ट्रेंडी रंगोली डिजान्स के बारे में बताएंगे।
स्वास्तिक वाली रंगोली के डिजाइन (Swastik Rangoli Designs for Diwali)
रंगोली के दिन ज्यादातर लोग स्वास्तिक वाली रंगोली बनाना पसंद करते हैं। रंगोली के इस डिजाइन को बनाने के लिए स्वास्तिक बनाएं और उसे अलग-अलग रंगों से डिजाइन करें।

swastik rangoli
रियल आर्ट रंगोली डिजाइन
दिवाली के खास मौके पर आप ये रंगोली डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। ये इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इस दिवाली अलग-अलग रंगों से आप कुछ ऐसी ही रियल तस्वीर बना सकते हैं।
मोर रंगोली डिजाइन
दिवाली के मौके पर कई लोग मोर रंगोली डिजाइन बनाते हैं। ये रंगोली डिजाइन काफी ट्रेंड में रहता है। मोर का पंख जिस तरह शुभ माना जाता है वैसे ही मोर रंगोली डिजाइन भी दिवाली पर बनाना बेहद शुभ होता है।
