लाइफस्टाइल

Dhanteras Rangoli Designs: धनतेरस पर घर के आंगन में सजाएं कलश, सिक्के और फूलों वाली रंगोली, धन-धान्य की होगी बौछार, देखें धनतेरस रंगोली डिजाइन

Dhanteras Rangoli Designs 2025 (धनतेरस की रंगोली डिजाइन): इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस शुभ मौके पर घर के आंगन, छत, मंदिर और दुकानों में रंगोली जरूर बनाई जाएगी। ऐसे में आपको अभी से रंगोली के डिजाइन पसंद कर लेने चाहिए। यहां धनतेरस की एक से बढ़कर एक रंगोली की डिजाइन मौजूद है।

Image

धनतेरस रंगोली डिजाइन फोटो 2025 (pic credit: pinterest)

Dhanteras Rangoli Designs 2025 (धनतेरस की रंगोली डिजाइन): दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है और ये त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है। सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि खरीदा जाता है। ऑफिस की पूजा होती है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को है और इसके लिए अभी से बाजार सजने लगे हैं। घर को सजाने के लिए रंग बिरंगी लाइट्स मिल रही हैं और साथ ही रंगोली के गुलाल भी। धनतेरस के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी अपने घर को रंगोली से सजाना है तो आपको सबसे पहले यहां से धनतेरस की रंगोली के डिजाइन्स देखने होंगे।

Dhantrayodashi Dhanteras Rangoli Designs Images (धनतेरस रंगोली डिजाइन फोटो)-

dhanteras kalash rangoli designs

धनतेरस कलश रंगोली डिजाइन (pic credit: pinterest)

धनतेरस के दिन खासतौर से कलश वाली रंगोली बनाई जाती है। ये डिजाइन शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे बनाने के लिए आपको बस एक कलश बनाना है और कलश से कुछ गिरते हुए सिक्के बनाने हैं। आसपास आप लक्ष्मी जी के पैर और कुछ डिजाइन्स बना सकते हैं।

dhanteras flower rangoli designs

धनतेरस की फूलों वाली रंगोली डिजाइन 2025 (pic credit: pinterest)

फूलों वाली रंगोली भला किसे पसंद नहीं आती। धरतेरस के मौके पर तो ऐसी रंगोली और भी ज्यादा खिलती है। आप फूल वाली रंगोली बनाकर उसपर हैप्पी धनतेरस भी लिख सकते हैं।

simple easy dhanteras rangoli design

धनतेरस की आसान रंगोली डिजाइन (pic credit: pinterest)

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं भी आता है और आप सिंपल सी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो धनतेरस की रंगोली का ये डिजाइन ही आपके लिए सही है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग नहीं चाहिए और ये आसानी से बन जाएगी। ये डिजाइन छोटी भी है।

dhanteras border rangoli designs image

धनतेरस बॉर्डर रंगोली डिजाइन इमेज (pic credit: pinterest)

अगर आप बॉर्डर वाली रंगोली ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए ये डिजाइन बेस्ट है। घर के दरवाजे पर धरतेरस के दिन यही डिजाइन खूबसूरत लगते हैं। आपको बस इसपर शुभ धरतेरस लिखना है।

colourful big dhanteras rangoli design photo

धनत्रयोदशी रंगोली डिजाइन (pic credit: canva)

धनतेरस के खास मौके पर आंगन और छत पर बड़ी रंगोली ही जचती है। ये डिजाइन धरतेरस स्पेशल है और रंग-बिरंगी है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग चाहिए होगा। इसमें कलश के साथ कमल के फूल भी हैं, जो लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए बनाए जाते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article