देवशयनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं: देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन आज है। मान्यताओं के अनुसार यह वह पावन दिन है जब भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसे चातुर्मास की शुरुआत भी माना जाता है – यानी भक्ति, तप और संयम का काल। इस खास दिन पर लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की अराधना करते हैं। देवशयनी एकादशी पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं हिंदी में:
Devshayani Ekadashi 2025 Wishes in Hindi
1. विष्णु की माया बन जाऊं,
कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,
मेरे भगवान की कृपा हो जाए तो
मैं भी अर्जुन की तरह बन जाऊं।
Happy Devshayani Ekadashi 2025

देवशयनी एकादशी 2025
2. ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं
3. भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो आपने अभी तक नहीं है पाया
Happy Devshayani Ekadashi 2025
4. देवशयनी एकादशी का व्रत, आपके पापों से मुक्ति दिलाए, साथ ही इस लोक के सुख भोगते हुए, आपको स्वर्ग की प्राप्ति कराए।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
5. नारायण की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,
भगवान विष्णु के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है एकादशी मेरे भगवान का दिन
आज के दिन मुझे नारायण का हो जाने दो।
Happy Devshayani Ekadashi 2025
6. हर घर के आंगन में तुलसी, तुलसी बड़ी महान है, जिस घर में ये तुलसी रहती, वो घर स्वर्ग समान है।
हैप्पी देवशयनी एकादशी!

Devshayani Ekadashi 2025
7. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली।
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको एकादशी का त्योहार।।
Happy Devshayani Ekadashi 2025
8. भगवान विष्णु की कृपा से, आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो, आपके जीवन में सुख-शांति, और समृद्धि हमेशा बनी रहे।
देवशयनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं!
9. नारायण की भक्ति से नूर मिलता है
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
नारायण के द्वार जो भी है आता
उसे फल जरूर मिलता है।
Happy Devshayani Ekadashi 2025
10. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
Ashadhi Ekadashi Wishes, Quotes in Hindi
11. ना जीने की खुशी,
ना मरने का गम,
जब तक है दम,
नारायण के भक्त रहेंगे हम।
Happy Devshayani Ekadashi 2025

Devshayani Ekadashi Wishes Image
12. ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्रीहरि की वीणा,
करें विष्णु की जय-जयकार,
देवशयनी एकादशी पर करें उनके गुणगान।
हैप्पी देवशयनी एकादशी!
13.घर वैकुंठ बन जाएगा,
नारायण की भक्ति कर के तो देखो,
सारे गम खुशियों में बदल जाएंगे
भगवान विष्णु के दर पर माथा झुका कर तो देखो।
Happy Devshayani Ekadashi 2025
14. आपके सभी पाप नष्ट हो जाएं, और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
15. प्रभु से यह मत कहें कि समस्या विकट है,
बल्कि समस्या से यह कह दें कि प्रभु मेरे निकट हैं।
Happy Devshayani Ekadashi 2025

देवशयनी एकादशी की बधाई
16. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
Happy Devshayani Ekadashi 2025
17. श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम
बैकुंठ है उनका धाम
वो जगत के हैं पालनहार
उन्हें नमन है बार-बार
Happy Devshayani Ekadashi 2025
देवशयनी एकादशी के दिन इन संदेशों को भेजकर आप अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। देवशयनी एकादशी के इन शुभकामना संदेशों से उनका दिन तो बनेगा ही, भगवान विष्णु की कृपा भी बरसेगी।
