लाइफस्टाइल

Delulu Dating: Gen Z का दिल क्यों जीत रही डेलुलु डेटिंग, क्या है इसका सबसे बड़ा फायदा

Delulu Dating: अगर डेलुलु डेटिंग को ध्यान से समझें तो यह आज के दौर की दिल बनाम दिमाग की कहानी है। इसमें उम्मीद, रोमांस और कल्पनाएं तो हैं, लेकिन उसके लिए बैलेंस बहुत जरूरी है।

Image

क्या है डेलुलु डेटिंग औक क्या हैं इसके फायदे नुतसान (Photo: iStock)

Delulu Dating in Hindi: समय के साथ प्यार और रिश्तों का रंग भी बदला है। आज की युवा पीढ़ी कही जाने वाली Gen Z तो पारंपरिक प्रेम संबंधों से कोसों दीर हो चुकी है। वह अपने हिसाब और अपनी शर्तों पर रिश्तों को परिभाषित कर रहे हैं। रिलेशनशिप की दुनिया में उनकी नई पसंद का नाम है डेलुलु डेटिंग। अंग्रेजी के डेल्यूजन यानि कि भ्रम से निकला शब्द डेलुलु युवाओं का लव लाइफ का हिस्सा बनते जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है डेटिंग का यह नया ट्रेंड जिसे डेलुलु डेटिंग कहा जा रहा है।

क्या है डेलुलु डेटिंग? (What is Delulu Dating)

डेलुलु डेटिंग का मतलब है रिश्तों में हकीकत से ज्यादा उम्मीदों, कल्पनाओं और पॉजिटिव सोच को महत्व देना। इसमें लोग अपने पार्टनर की कमियों या रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज कर देते हैं और यह मानते रहते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। यानी जहां सामान्य तौर पर लोग सावधानी बरतते हैं, वहीं डेलुलु डेटिंग में लोग दिल की सुनते हैं, दिमाग की नहीं।

Gen Z को क्यों पसंद आ रहा है ये ट्रेंड?

आज की युवा पीढ़ी रिश्तों को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो गई है। वे परफेक्ट रिलेशनशिप से ज्यादा फील और एक्सपीरियंस को अहमियत देते हैं। डेलुलु डेटिंग उन्हें उम्मीद और रोमांच देती है, खासकर तब जब वे पहले दिल टूटने का अनुभव कर चुके होते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया और परफेक्ट लव स्टोरी का दबाव भी उन्हें कल्पनाओं की दुनिया में जीने के लिए प्रेरित करता है।

युवाओं को पसंद आ रही डेलुलु डेटिंग (Photo: iStock)

युवाओं को पसंद आ रही डेलुलु डेटिंग (Photo: iStock)

डेलुलु डेटिंग के फायदे

डेलुलु डेटिंग पूरी तरह नकारात्मक नहीं है। यह लोगों को फिर से प्यार पर विश्वास करना सिखाती है। यह उन्हें जल्दी मूव ऑन करने और नए रिश्तों के लिए खुला रहने में मदद करती है। कई बार यह सोच लोगों को भावनात्मक रूप से मजबूत भी बनाती है।

डेलुलु डेटिंग के नुकसान भी कम नहीं

सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसमें लोग साफ दिखने वाली समस्याओं को भी नजरअंदाज कर देते हैं। इससे टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंसने, बार-बार दिल टूटने और आत्मसम्मान कम होने का जोखिम बढ़ जाता है। जब हकीकत सामने आती है, तो निराशा और ज्यादा होती है।

अगर डेलुलु डेटिंग को ध्यान से समझें तो यह आज के दौर की दिल बनाम दिमाग की कहानी है। इसमें उम्मीद, रोमांस और कल्पनाएं तो हैं, लेकिन उसके लिए बैलेंस बहुत जरूरी है। अगर इसे समझदारी के साथ अपनाया जाए, तो यह एक शानदार अनुभव हो सकता है, लेकिन अगर हद से ज्यादा हो जाए, तो यही दिल के टूट कर बिखरने की वजह भी बन सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article