लाइफस्टाइल

Winter Recipe: रात में ओस से तैयार की जाती है दौलत की चाट, जानें खासियत और कीमत

Daulat Ki Chaat: दिल्ली की गुलाबी ठंड में जब सारा शहर सो जाता है तो पुरानी दिल्ली के कुछ खानसामे बड़े-बड़े कड़ाही लेकर दूध को मथने खुले मैदान में बैठ जाते हैं। दूध को इतना मथा जाता है कि उसमें खूब सारे झाग बन जाते हैं। इसी झाग से बनाई जाती है दौलत की चाट।

Image

daulat ki chaat

Daulat Ki Chaat: स्वाद के शौकीन हर गली-मुहल्लों को छान मारते हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस नायाब चीज को खोजने के लिए आप भी चांदनी चौक की गलियों में निकल पड़ेंगे। इसका नाम दौलत की चाट है, जिसे खेमचंद और उनका परिवार करीबन 100 साल से चांदनी चौक की गलियों में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर बेचते आ रहे हैं।

क्या है दौलत की चाट?

यूं तो चाट का नाम आते ही चटपटी चीज का ख्याल आता है लेकिन असल में ये एक स्वीट डिश है। इसे बनाने के लिए रात में खुले आसमान के नीचे एक बड़ी कड़ाही में दूध को मथा जाता है। दूध को इतना देर तक मथा जाता है कि इसमें से झाग निकलने लगता है। इसी झाग से दौलत की चाट बनाई जाती है। दूध के मथने से जो झाग निकलता है, उसे एक खास बर्तन में रात भर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। ताकि ओस की बूंदों से दूध के ऊपर एक क्रीम की लेयर बन सके। सर्व करने से पहले इस पर चुटकी भर चीनी भी छिड़की जाती है।

सर्द रातों में तैयार होती है दिल्ली की ये नायाब डिश

दौलत की चाट बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम, दूध, केसर और मेवा मिलाकर कई बार फेंटा जाता है। ध्यान रहें कि यह सिर्फ सर्द रातों में बनाई जाती है। यानी दिसंबर और जनवरी के आसपास। कह सकते हैं दौलत का चाट एक विंटर डिश है। दिलचस्प बात यह है कि यह डिजर्ट या मिठाई बहुत कम समय के लिए मिलती है। इसलिए दौलत की एक चाट की कटोरी की कीमत 100 रुपए होती है।

कहां मिलेगी है दौलत की चाट?

असली दौलत की चाट सिर्फ चांदनी चौक में मिलती है। यदि आपको भी इसका मजा लेना है तो आपको यलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। गेट नंबर 2 से बाहर निकलते ही कुछ ही दूरी पर परांठे वाली गली में आपको यह दौलत की चाट मिल जाएगी। यह दौलत की चाट की दुकान आपको हफ्ते के 7 दिन यहीं पर लगी हुई मिल जाएगी। सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article