लाइफस्टाइल

Dandruff Remedies: बालों की रूसी यूं होगी गायब.. सर्दियों में फॉलो करें ये वाला हेयर केयर रूटीन, देखें डैंड्रफ कैसे हटाएं

Dandruff Remedies (डैंड्रफ कैसे हटाएं): सर्दियां आते ही स्किन के साथ साथ बालों में रूखेपन तो रूसी की दिक्कत भी सताने लग जाती है। ऐसे में अगर आपको भी डैंड्रफ की दिक्कत परेशान कर रही है, तो ये वाले देसी घरेलू नुस्खे फॉलो कर आप इन सर्दियों में अपने बालों को बेस्ट केयर दे सकते हैं।

Image

Dandruff home remedies, how to get clean scalp, winter haircare routine

Dandruff Remedies (डैंड्रफ कैसे हटाएं): सर्दियां शुरु हो चुकी हैं, और ये वाला मौसम आते ही त्वचा ही नहीं बल्कि बालों का रूखापन तो रूसी की समस्या भी बहुत ही ज्यादा परेशान करने लग जाती है। तो अगर इस शुरुआती सर्दी वाले मौसम में ही आपको भी ड्राई बालों के साथ डैंड्रफ की दिक्कत परेशान कर रही है। तो घर पर ही आप देसी घरेलू नुस्खे फॉलो कर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कोई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स भी यूज नहीं करने पडेंगे और न ही बालों को कोई नुकसान होगा। तो यहां देखें घर पर आसानी से बालों का डैंड्रफ कैसे खत्म करें -

Dandruff Home Remedies, Dandruff Kaise khatam kare

एलोवेरा जेल

बालों के लिए एलोवेरा जेल तो कच्चा एलोवेरा दोनों ही बहुत अच्छे होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल तो एंटीफंगल गुण होते हैं, जो आपको डैंड्रफ की दिक्कत से राहत दिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा

आपको जानकर हैरानी होगी की बेकिंग सोडा आपके बालों से डैंड्रफ निकालने में भी काम का हो सकता है। बता दें कि आपको बालों से रूसी निकालने के लिए केवल बेकिंग सोडा लेकर उसको बालों की जड़ों में लगा लेना है। और फिर कुछ देर बार गुनगुने पानी से धो लेना है।

मेथी दाना

बालों की अच्छी हेल्थ के लिए मेथी दाना भी रामबाण माना जाता है। डेंड्रफ दूर करने के लिए आपको मेथी दाने को करीब 3-4 घंटे पानी में भिगोकर रखना है और फिर उसका पेस्ट तैयार कर नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगा लेना है। और फिर धो लेना है।

नारियल तेल

रूसी या डेंड्रफ दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका नारियल तेल ही है। आपको दो चम्मच नारियल तेल को गर्म करके फिर उसको नींबू के रस में अच्छी तरह से मिला देना है। इस मिश्रण की मदद से नरम हाथों से सिर की त्वचा की मसाज करें।

इसी के साथ साथ आप डेंड्रफ दूर करने के लिए नीम की पत्तियां, सरसों का तेल, नींबू, दही आदि वाले नुस्खे भी फॉलो कर सकते हैं। ये सारे ही तरीके असरदार होते हैं और इनसे बालों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article