लाइफस्टाइल

Baby Boy Names: बप्पा के नामों में से रखें अपने क्यूट से बच्चे का नाम, पूरी होंगी सभी तरह की मनोकामनाएं

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 14, 2023, 02:58 PM IST

Baby Boy Names on Bappa: बच्चे के लिए सही नाम ढूंढ़ना भले ही आज के समय में एक बड़ा काम लगता है, लेकिन साथ ही ये काफी रोमांचक भी होता है। कई बार तो माता-पिता अपने बच्चे को उनके दादा-दादी या फिर नाना-नानी के नाम भी दे देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई बढ़िया से नाम सर्च कर रहे हैं तो आप भगवान गणेश (Lord Ganesha) के कई नामों में से कोई एक नाम अपने बच्चे को दे सकते हैं।

Image

Baby Boy Names on Bappa

Photo : iStock

Baby Boy Names on Bappa: नाम (Name) एक ऐसी चीज है, जो इंसान को उसके जन्म के समय उसके माता-पिता उसे देते हैं। बाद में यही नाम बच्चे के स्कूल प्रमाण पत्र (School Certificate) से लेकर बाद में शादी के निमंत्रण पत्र (Wedding Invitation Card) पर छपा होता है। हालांकि बच्चे के जन्म से पहले ही उसके माता-पिता (Mother-Father) उसके नाम पर विचार करने लगते हैं।

बच्चे के लिए सही नाम ढूंढ़ना भले ही आज के समय में एक बड़ा काम लगता है, लेकिन साथ ही ये काफी रोमांचक भी होता है। कई बार तो माता-पिता अपने बच्चे को उनके दादा-दादी या फिर नाना-नानी के नाम भी दे देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई बढ़िया से नाम सर्च कर रहे हैं तो आप भगवान गणेश (Lord Ganesha) के कई नामों में से कोई एक नाम अपने बच्चे को दे सकते हैं। नीचे हम बप्पा (Bappa) के कुछ नाम और उनका मतलब शेयर कर रहे हैं, अगर आपको इनमें से कोई नाम पसंद आए तो आप वह अपने बच्चे के लिए चूज कर सकते हैं।

भगवान गणेश के नामनाम का मतलब
बालगणपतिसबसे प्रिय बालक
गजाननहाथी के मुख वाले भगवान
एकाक्षरएकल अक्षर
एकदंत एक दांत वाले
बुद्धिनाथबुद्धि के भगवान
गणपतिसभी गणों के मालिक
महेश्वरसारे ब्रह्मांड के भगवान
मंगलमूर्ति सभी शुभ कार्यों के देव
महाबलअत्यधिक बलशाली
अमितअतुलनीय प्रभु
इसके अलावा बप्पा के कई और नाम हैं, जिन्हें आप अपने क्यूट से बच्चे को दे सकते हैं।
भगवना गणेश के नामनाम का मतलब
अवनीशपूरे विश्व के प्रभु
भीमविशाल
भुवनपतिदेवों के देव
बुद्धिप्रिय ज्ञान के दाता
चतुर्भुजचार भुजाओं वाले
मृत्युंजयमौत को हराने वाले
नंदनभगवान शिव के पुत्र
रुद्रप्रियभगवान शिव के चहेते
ओमकारओम के आकार वाले
तरुणजिनकी कोई आयु न हो

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए भगवान गणेश के कई नामों में से आपको एक नाम जरूर अपने बच्चे के लिए पसंद आया होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article