लाइफस्टाइल

Curry Leave Hair Mask: बाल होंगे ब्लैक एंड सिल्की, डैंड्रफ हेयरफॉल की होगी छुट्टी- बनाएं करी पत्ता हेयर मास्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:11 PM IST

Curry Leave Hair Mask for strong Hair: करी पत्ते से जहां खाने बढ़ता है, वहीं यह बालों से जुड़ी समस्याओं का निदान भी करता है। यहां हम आपको करी पत्ते का एक हेयर मास्क बता रहे हैं जो बालों को काला और मजबूत करने के साथ ही रूसी और बालों के गिरने की समस्या का भी समाधान करता है।

Image

Curry Leave Hair Mask: बाल होंगे ब्लैक एंड सिल्की, डैंड्रफ हेयरफॉल की होगी छुट्टी- बनाएं करी पत्ता हेयर मास्क

Curry Leave Hair Mask for strong Hair: खुशबू से भरपूर करी पत्ते खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ बालों को भी मजबूर बनाने में मदद करते हैं। दरअसल करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटिन और प्रोटीन की मात्रा होती है, जो हेयरफॉल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो बालों के रोम छिद्रों में मेलेनिन प्रोड्यूस करता है। ऐसे में ये आपके बाल को सफेद होने से रोकते हैं और नेचुरली ब्लैक बनाते हैं।

करी पत्ते में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद हैं जो बालों की समस्या को दूर करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों को आप लंबे, काले और घने आसानी से बना सकते हैं। आइए करी पत्ते के फायदे और बालों में अप्लाई करने के नियम को जान लेते हैं। साथ ही हेयर मास्क बनाने की प्रोसेस को भी जानेंगे।

करी पत्ते से बालों को होने वाले फायदे

बालों की कई सारी प्रोब्लम को ठीक करने में करी पत्ता एक फायदेमंद उपचार है। इसमें अमीनो एसिड की अधिकता होती है जो बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसके इस्तेमाल करने से बाल सिल्की, शाइनी, स्मूथ, डैंड्रफ फ्री और नेचुरली ब्लैक हो सकते हैं। बता दें कि करी पत्ते से बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, करी पत्ते से हेयर मास्क बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

How to make Curry Leaves Hair Mask

  • सबसे पहले 2 बड़े चम्मच नारियल तेल एक पैन में ले लें। अब इसे गैस पर चढ़ाएं और गरम होने दें।
  • इसके बाद पैन में 10 से 12 करी पत्ते को डालकर उसे 3-4 मिनट तक पकने दें।
  • अब गैस बंद कर लगभग 20 मिनट तक इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • आपका हेयरमास्क बनकर तैयार है। अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं बालों में करी पत्ता हेयर मास्क

  1. सबसे पहले दोनो हाथों में हेयर मास्क ले लें।
  2. अब बालों की जड़ों में इसे अच्छे से मसाज करें।
  3. इसके बाद आप पूरे बालों में हेयर मास्क लगा सकते हैं।
  4. अब करीब 1 घंटे तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  5. सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

इसके लगातार प्रयोग से बाल सॉफ्ट एंड सिल्की नजर आने लगेंगे। साथ ही इससे बालों को अच्छा पोषण भी मिलेगा।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article