लाइफस्टाइल

Royal look tips: पाना चाहती हैं एथनिक लुक? ट्राई करें 6 ऐसे कलर जो देंगे रॉयल लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:39 PM IST

Royal Looks Tips For Women: अगर आप हैवी और ब्राइट कलर पहन कर बोर हो चुकी है, और कुछ नया रॉयल,एथनिक लुक की तलाश में है,वो भी बजट के अंदर तो फॉलो करें इन छोटे से आसान कलर टिप्स को और पाएं रॉयल लुक।

Image

Ethnic wear

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल लुक के लिए न्यूट्रल कलर पहनना चाहिए
  • ब्लैक और वाइट कलर यूनिवर्सल कलर माने जाते हैं
  • ऐसे रॉयल कलर टिप्स के बारे में जिसे पहनकर आप रॉयल लुक पा सकती हैं

Royal Look Tips: आपके ड्रेस की फैब्रिक के अलावा दो सबसे जरुरी पैरामीटर है जो यह बताते हैं कि आपका ओवरऑल लुक किसी ड्रेस में कैसा होगा? वह है आपके ड्रेस का कलर और आपकी ड्रेस की फिटिंग इसलिए अगर आप इन दो चीजों पर ध्यान देती हैं तो आप अपने नॉर्मल बजट ड्रेस को भी रॉयल और एक्सपेंसिव लुक दे सकती हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे रॉयल कलर टिप्स के बारे में जिसे पहनकर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। रॉयल लुक के लिए न्यूट्रल कलर पहनना चाहिए। न्यूट्रल कलर के बारे में यह माना जाता है कि यह कोई एक कलर नहीं होता बल्कि कलर्स को मिलाकर बनाया जाता है।

रॉयल लुक के लिए कलर

डव ग्रे कलर - ग्रे कलर में कई सेड होते हैं इसलिए ग्रे में भी “डव ग्रे कलर” चुने. ये काफी लाइट शेड होता है ग्रे कलर में। अगर आपको किसी पार्टी के लिए ड्रेस बनवानी है और आपका बजट ज्यादा नहीं है तो उस समय आप प्लेन “डव ग्रे कलर” में सूट सिलवा सकती है और नेट दुपट्टा के साथ पहनकर रॉयल लुक पा सकती है।

ब्रिज कलर- ऐसी लड़कियां जिनकी अभी अभी शादी हुई है। वह सामान्य तौर पर ब्राइट और हैवी कलर की ड्रेस पहनती है। लेकिन एक बार अगर वो ब्राइट और हैवी कलर की ड्रेस के बीच में 'ब्रिज कलर' की ड्रेस ट्राई करें। एकदम अलग लुक मिलेगा। इसके लिए आप ब्रिज कलर की अनारकली ट्राई कर सकती है। साथ में गोल्डन पल्स वाली ज्वैलरी ट्राई कर रॉयल लुक पा सकती है।

सफेद कलर- वाइट कलर को आप किसी भी एज में, कहीं भी, किसी भी फंक्शन के लिए पहन सकती है। वाइट कलर में आप लॉन्ग सूट और साथ में दुपट्टा जिस पर गोल्डन लेस लगा हो ऐसा दुपट्टा कैरी कर सकती है। सिंपल सूट के अलावा यदि आप अनारकली सूट भी वाइट कलर में रेडी करवाती हैं तो वह एक एथनिक लुक देता है। यह कलर मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाता है।

आइवरी कलर- आइवरी कलर के लिए बेसिकली वाइट कलर में थोड़ा सा येलो कलर मिला दिया जाए तो उसके बाद जो कलर बनता है वह आइवरी कलर कहलाता है। इस कलर की ड्रेस भी आपके पार्टी और फंक्शन के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

ब्लैक कलर - ब्लैक और वाइट कलर यूनिवर्सल कलर माने जाते हैं। यानी इनको आप किसी भी ड्रेस के साथ मैच करके पहन सकती हैं। इसलिए अपने खास पलों में रॉयल लुक पाने के लिए आप ब्लैक कलर यूज कर सकती है। इसके अलावा ब्लैक कलर के साथ आप कोई दूसरा ब्राइट कलर भी पहन सकती हैं जैसे ब्लैक सूट के साथ रेड कलर का दुपट्टा।

ऑलिव कलर- ओलिव इन ग्रीन कलर, ग्रीन से थोड़ा अलग दिखाता है। अगर आपको ग्रीन कलर पसंद है। तो ऐसे में ओलिव ग्रीन कलर चुनें अपने पार्टी और फंक्शन के लिए क्योंकि यह आपको एक रॉयल लुक दे सकता है।

बात करें न्यूट्रल कलर की तो इसमें और भी बहुत सारे कलर आते हैं। बताए गए छह कलर में से किसी भी कलर को चुनकर आप अपने लुक को एक शानदार रॉयल लुक दे सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article