लाइफस्टाइल

Christmas Day 2022: क्रिसमस के लिए घर पर ही बनाएं एगलेस केक, मिनटों में हो जाएगा तैयार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 01:08 PM IST

Christmas Day 2022: बच्चों को केक और गिफ्ट बहुत पसंद होता है इसलिए क्रिसमस के लिए बच्चे उत्साहित होते है। क्रिसमस पर अगर आप बच्चों के लिए केक बनाने जा रहे हैं तो इस बार एगलेस केक जरूर ट्राई करें। यह एगलेस केक स्वाद में काफी जबरदस्त हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

Image

घर पर कैसे बनाएं एगलेस केक?

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बनाएं बिना अंडे का केल
  • केक बनाने में लगेगा सिर्फ 30 मिनट का समय
  • घर पर तैयार केक खाने से नुकसान हो सकता है कम

Christmas Day 2022 : बच्चों को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार होता है। इन दिन को लेकर वे काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। खासतौर पर संता क्लॉज के गिफ्ट और केक को लेकर बच्चे काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चों को संता क्लॉज बनकर गिफ्ट देते हैं। साथ ही घर में केक भी तैयार करते हैं, लेकिन कुछ लोग अंडों से तैयार केक को खाने से परहेज करते हैं। अगर आप भी अंडे से तैयार केक नहीं खाते हैं तो परेशान न हों। आप घर पर एगलेस केक भी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं एगलेस केक की क्या है रेसिपी?

घर पर कैसे तैयार करें एगलेस केक?

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 2 कप
  • चीनी पाउडर - 1 कप
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
  • दूध - 1/2 कप
  • मक्खन - 1 कप
  • बेकिंग सोडा - 1 टी स्पून
  • वनिला एसेन्स - 1 टी स्पून
  • किशमिश - 1 कप
  • टूटी-फ्रूटी - 1/2 कप
  • छोटी इलायची - 5 छोटी
  • चैरी - 10
  • छिले बादाम - 20
  • अखरोट - 1/2 कप
Pinni Recipe: घर पर पंजाबी स्टाइल में बनाएं पिन्नी, फॉलो करें आसान से टिप्स

विधि

  • घर पर एगलेस केक तैयार करने के लिए सबसे पहले किशमिश, अखरोट, छोटी इलायची को अच्छी तरह से साफ करके इसका पाउडर तैयार कर लें।
  • इसके बाद 1 बर्तन में बेकिंग सोडा और मैदा को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण में घी, चीनी का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसमें किशमिश, अखरोट और इलायची का पाउडर डालें। फिर इसके ऊपर बादाम, टूटी-फ्रूटी, वनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अगर आपको मिश्रण अधिक गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा दूध मिक्स कर लें।
  • एगलेस केक का मिश्रण तैयार हो चुका है। अब इस मिश्रण को अपने पसंदीदा स्टैंड में घी लगाकर डालें। इसके बाद माइक्रोवेव में करीब 10 मिनट तक इसे पकाएं। जब केक पक जाए तो इसे माइक्रोवेव से निकालकर इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी डालकर सजाएं।
  • केक को तैयार करने में आपको कुल 30 मिनट का समय लगता है, जिसमें 10 मिनट केक को पकाने के लिए समय की जरूरत होती है।
घर पर इन आसान तरीकों से आप एगलेस केक तैयार कर सकते हैं। इस केक की अच्छी बात यह है कि इसे खाने से आपके बच्चों को कम नुकसान होगा। दरअसल, मार्केट के केक में कई तरह की चीजों का मिश्रण होता है, जिससे आपके बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, घर पर तैयार केक में आप अपने हिसाब से चीजों को डालते हैं, जिससे नुकसान होने की संभावना कम है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article