लाइफस्टाइल

Pinni Recipe: घर पर पंजाबी स्टाइल में बनाएं पिन्नी, फॉलो करें आसान से टिप्स

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 04:52 PM IST

Pinni Recipe: पंजाबी स्टाइल में पिन्नी तैयार करना बहुत ही आसान है। इस पिन्नी को खाने से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही यह बार-बार खाने की क्रेविंग्स को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं घर पर कैसे पंजाबी स्टाइल में तैयार करें पिन्नी?

Image

पंजाबी स्टाइल में घर पर बनाएं पिन्नी

KEY HIGHLIGHTS
  • पिन्नी बनाने के लिए घी की न करें कंजूसी
  • आटे को ज्यादा भूरा रंग न भूनें
  • पिन्नी खाने से भूख कम लगती है

Pinni Recipe: सर्दी के सीजन में कई तरह की स्वादिष्ट चीजों का सेवन करने का मन करता है। आप इस सीजन में कई तरह के डिश जैसे- गाजर का हलवा, सरसों का साग, मूंगफली की चिक्की इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। यह सर्दियों की स्पेशल डिश होती है। इसके अलावा सर्दी में आप पिन्नी का सेवन करना न भूलें। यह पंजाबियों का काफी लोकप्रिया डिश है, जिसके सेवन से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही भूख का एहसास भी कम होता है। घी और गेहूं के आटे से तैयार यह पिन्नी सर्दी के मौसम में आपकी कई परेशानियों को दूर रखने में असरदार हो सकता है। आइए जानते हैं पंजाबी स्टाइल में पिन्नी बनाने का तरीका क्या हैं?

पिन्नी बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • पिन्नी बनाने के लिए देसी घी का भरपूर रूप से इस्तेमाल करें।
  • गोंद को भूनते समय इसे अच्छी तरह फूलने दें, लेकिन ध्यान रखें कि यह ब्राउन रंग का न हो।
  • ड्राई फ्रूट्स को हमेशा धीमी आंच पर फ्राई करें।
  • ड्राई फ्रूट्स को हल्का दरदरा करके ग्राइंड करें।
  • गेंहू के आटे को घी में भूनें। लेकिन ज्यादा भूरा न करें। जब गेंहू के आटे से घी निकलने लगे तो समझ जाएं कि आटा अच्छी तरह से भून चुका है।
  • सबसे अहम बात जब आटा अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तभी इसमें चीनी या भूरा डालें। अगर गर्म आटे में आप चीनी डालते हैं तो इससे पिन्नी का टेस्ट बिगड़ सकता है।
  • पिन्नी में आप चीनी के बजाय गुड़ भी मिक्स कर सकते हैं।

पंजाबी स्टाइल में कैसे बनाएं पिन्नी?

पंजाबी स्टाइल में पिन्नी तैयार करने के लिए 1 कड़ाही लें। इसमें देसी घी गर्म करें। इसके बाद इसमें गोंद डालकर इसे फ्राई करें। गोंद फ्राई करने के बाद इस तेल में काजू, बादाम और ड्राई फ्रूट्स को गर्म करें। इसके बाद इसे एक अलग कड़ाही में रखें।

इसके बाद आटे को अच्छी तरह से घी में भून लें। अब एक बड़े से बर्तन में आटे को ठंडा होने के लिए रखें। इसके बाद इसमें गोंद क्रश करके डालें। फिर दरदरा पिसा हुआ फ्राई फ्रूट्स, पीसी इलायची डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके लड्डू का आकार दें। इसके बाद इसपर एक काजू या बादाम डालकर लड्डू को गार्निश करें। लीजिए आपकी पंजाबी स्टाइल में पिन्नी तैयार है। अब आप इसे सर्व करें|

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article