लाइफस्टाइल

Chandrashekhar Azad Jayanti 2025: दुश्मन की गोलियों का.. जन्म जयंती पर यहां पढ़ें चंद्रशेखर आजाद के खास कोट्स

Chandrashekhar Azad Jayanti 2025 (चंद्रशेखर आजाद जयंती 2025): आज भारत माता के वीर पुत्र चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती है। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के इस खास दिन पर यहां देखें उनकी कुछ स्पेशल कोट्स, शायरी, जिन्हें पढ़ आप उन्हें नमन कर सकते हैं।

Image

चंद्रशेखर आजाद जन्म जयंती (Photo Credit Pinterest)

Chandrashekhar Azad Jayanti 2025 (चंद्रशेखर आजाद जयंती 2025): भारत के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सैनानी चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम। भारत माता के लिए उन्होने वीरता से अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबका नामक स्थान पर जन्मे आजाद के क्रांतिकारी विचारों ने उन्हें अमर बना दिया था। वहीं आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद कर आज भी लोगों की छाती गर्व से चौड़ी तो आंखें नम हो जाती हैं। आज भारत माता के ऐसे ही वीर पुत्र की जन्म जयंती पर यहां देखें उनकी खास कोट्स, शायरी, जिन्हें पढ़ आप चंद्रशेखर आजाद को हमेशा अपनी यादों में जीवित रख सकते हैं।

Chandrshekhar Azad Birth Anniversary Quotes in Hindi

1. मेरा नाम आजाद है,

मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता

और मेरा घर जेल है..

2. अगर आपके लहू में रोष नहीं है,

तो ये पानी है जो आपकी रगों में बह रहा है,

ऐसी जवानी का क्या मतलब

अगर वो मातृभूमि के काम ना आए

3. यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता है,

तो उसका जीवन व्यर्थ है..

4. दुश्मन की गोलियों का,

हम सामना करेंगे,

आजाद ही रहे हैं,

आजाद ही रहेंगे

5. जब तक मेरी रगों में खून का एक भी कतरा बाकी है,

तब तक मैं भारत माता की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए लड़ता रहूंगा..

6. किसी के अत्याचार को सहन करने से अच्छा है कि,

उसका डटकर हिम्मत से सामना किया जाए..

7. जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है,

दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं..

8. नहीं चाहिए आजादी बिना शहादत के,

ये जिंदगी तो कुर्बान हो मातृभूमि के लिए..

9. वतन के लिए जो शहीद हो गए,

उनकी यादें हमेशा बाकी हैं,

आजाद थे, आजाद रहे,

चंद्रशेखर जैसे सिपाही हैं

10. खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है,

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article