लाइफस्टाइल

काली पड़ गई है चांदी की चेन या पायल? नए जैसी चमक के लिए ऐसे कर लें साफ

How To Clean Silver Chain (चांदी की चेन कैसे साफ करें): लंबे समय से अगर चांदी की चेन, पायल या अंगूठी रखी है, तो वो काली पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी चांदी की ज्वेलरी को नए जैसी चमक देना चाहते हैं। तो ये वाली सिल्वर ज्वेलरी क्लीनिंग टिप्स आपके काम की हो सकती है। देखें चांदी साफ कैसे करें।

Image

चांदी की चेन कैसे साफ करें

How To Clean Silver Chain (चांदी की चेन कैसे साफ करें): हवा के कॉन्टेक्ट में आने से या लंबे समय से रखे रहने पर चांदी की ज्वेलरी काली पड़ सकती है। खासतौर से चांदी की चेन तो पायल जैसे आभूषण कम ही समय में काले लगने लगते हैं। हालांकि इसे आप सुनार की दुकान पर जाकर साफ करवा सकते हैं। लेकिन अगर आपको घर में ही देसी नुस्खों से क्लीनिंग करनी है, तो ये भी मुम्किन है और काफी आसानी से हो जाएगा। जी हां आप घर पर ही कुछ उपाय अपनाकर अपनी पुरानी चांदी की ज्वेलरी को क्लीन करके एकदम ही नए जैसा लुक दे सकते हैं। देखें चांदी की ज्वेलरी कैसे साफ करें, क्लीनिंग हैक्स इन हिंदी -

चांदी कैसे साफ करें, Silver Cleaning Hacks At Home

कॉर्न स्टार्च से करें साफ

किचन में यूज होने वाला कॉर्न स्टार्च चांदी की चेन या अन्य ज्वेलरी क्लीन करने में मदद कर सकता है। इसमें आपको सिरका डालना होगा और फिर ब्रश की मदद से अच्छे से घीसकर बाद में गीले कपड़े से पौंछ लेना है।

टूथपेस्ट से करें साफ

चांदी की ज्वेलरी को एकदम ही नए जैसी चमक देने के लिए आप दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ब्रश में टूथपेस्ट लगाना है, और फिर उसे हल्के हाथ से साफ कर लेना है। फिर गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। और बस आपकी चांदी की ज्वेलरी एकदम चमक उठेगी।

बेकिंग सोडा से करें साफ

क्लीनिंग के लिए बेकिंग सोडा और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी रामबाण घोल बनाया जा सकता है। इस पेस्ट को आप कुछ मिनटों के लिए चेन या पायल आदि पर लगा दें और ब्रश या हल्के हाथ से साफ कर लें।

हालांकि ध्यान रखें कि आपको ज्वेलरी को ज्यादा रगड़ना नहीं है, अथवा वो खराब हो सकती है। वहीं किसी प्रकार के कोई क्लीनर युक्त केमिकल का उपयोग भी न ही करें। वहीं क्लीनिंग करने के बाद ज्वेलरी को अच्छे से सूखे कपड़े से पोंछकर रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article