लाइफस्टाइल

Carrot Cake Recipe: ताजी लाल-लाल गाजर का हलवा नहीं अब बनाएं टेस्टी केक, देखें घर पर केक कैसे बनाते हैं

Carrot Cake Recipe: मंडी में इन दिनों ताजी और लाल लाल गाजर खूब मिल रही है, ऐसे में अगर आप गाजर का हलवा खा खाकर थक गए हैं। तो इस बार आप ताजी गाजर का शानदार सा केक बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। देखें गाजर का केक, कैरेट केक कैसे बनाते हैं, होममेड केक रेसिपी।

Image

Carrot Cake

Carrot Cake Recipe: हल्की सर्दी वाले इस मौसम में मंडी में ताजी लाल-लाल गाजर खूब बिक रही है। इस गाजर वाले सीजन में अब गाजर का हलवा तो आपने भी खूब खाया होगा, लेकिन जाती हुई सर्दियों में अगर आप गाजर से कोई स्पेशल रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं। इससे दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला गाजर का केक बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। कैरेट केक घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ये वाला केक आप किसी भी बर्थडे या पार्टी के लिए घर पर बना सकते हैं, तो आने वाले वैलेंटाइन के लिए तो ये वाली रेसिपी मस्ट ट्राई है। देखें गाजर का केक, कैरेट केक कैसे बनाते हैं, होममेड केक रेसिपी।

Carrot Cake Recipe

गाजर का केक बनाने के लिए सामग्री

• 1½ कप (लगभग 200 ग्राम) बारीक कद्दूकस की हुई गाजर

• 1 कप मैदा

• 1 कप चीनी

• ½ कप तेल या पिघला हुआ मक्खन

• 2 अंडे (या फिर ½ कप दही)

• 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

• ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

• 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

• ¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर

• 1 चुटकी नमक

• 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस

• ½ कप कटे हुए अखरोट या बादाम

होममेड कैरेट केक की रेसिपी

स्वादिष्ट सा गाजर का केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले ओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेना है। फिर एक केक टिन को घी या तेल लगाकर मैदा छिड़ककर तैयार कर लें।

फिर एक बड़े कटोरे में अंडा या दही और चीनी को बीटर से तब तक फेंट लें जबतक वो हल्का फूल न जाए।

फिर आपको इसमें पिघला हुआ मक्खन या वनीला एसेंस डालकर मिलाना है।

फिर एक छन्नी की मदद से मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी, जायफल और नमक को मिश्रण में छान लें।

फिर इसे हल्के हाथों से मिला लें, ज्यादा मिक्स नहीं करना है।

फिर आपको इसी मिश्रण में कद्दूकस की हुई गाजर और कटे हुए अखरोट मिलाकर डालने हैं, बैटर इस वक्त गाढ़ा होना चाहिए।

फिर आपको तैयार की गई केक टिन में बैटर को डालकर अच्छे से फैला देना है और उसमें ऊपर से अखरोट बिखेर देनी है।

फिर आपको इस केक टिन को 35 से 40 मिनट तक के लिए ओवन में बेक करना है। चेक करने के लिए टूथपिक डालें, अगर साफ निकल आए तो केक तैयार है।

फिर आपको केक को ओवन से निकालकर करीब 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ देना है, इसे आप ऊपर से शक्कर का बुरा छिड़कर या क्रीम फ्रॉस्टिंग लगाकर सर्व कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article