लाइफस्टाइल

Parineeti Chopra Engagement: परिणीति ने पहना पर्ल एम्ब्रॉयडरी ड्रेस, कुछ इस अंदाज में नजर आए राघव चड्ढा, देखें तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 11:32 PM IST

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: AAP के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज यानी शनिवार को सगाई हो गई है। दोनों की सगाई की रस्में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। सगाई समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह आदि नेता पहंचे।

Image

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: राघव की हुई परिणीति

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा की शनिवार को सगाई हो गई है। सगाई की रस्में दिल्ली के कपूरथला हाउस में (Parineeti Chopra Engagement) हुई। ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। आखिकार आज दोनों रिश्ते में बंध (Raghav Chadha Engagement) चुके हैं। सगाई के बाद राघव और परीणिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। राघव चड्ढा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि हर वो चीज जिसके लिए मैंने दुआ की...

Parineeti Chopra Engagement: इस आउटफिट में नजर आई परिणीति

वहीं परिणीति ने भी अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। दोनों लाइट बेज कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति ने पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाला ड्रेस चुना है। वहीं इसके साथ उनकी ज्वैलरी भी आउटफिट पर बेहद खूबसूरत लग रही है। न्यूड मेकअपल के साथ परिणीति बेहद हसीन लग रही हैं।
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement

Parineeti Chopra Engagement

Parineeti Chopra Engagement

Raghav Chadha Engagement: ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

सगाई समारोह में बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक करीब 150 मेहमान शीमिल हुए। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी अपनी कजन सिस्टर के सगाई में पहुंची। देसी गर्ल नियॉन ग्रीन कलर की रफल साड़ी और शोल्डर ऑफ ब्लाउज में बेहद हसीन लग रही थी।

Raghav Chadha Engagement

Raghav Chadha Engagement

इसके अलावा राघव और परिणीति की सगाई में हाई प्रोफाइल गेस्ट भी पहुंचे। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजीब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम आदि लोगों ने शिरकत की।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement

Raghav Chadha Engagement

Raghav Chadha Engagement

बीते काफी दिनों से दोनों की शादी व सगाई को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि अभी शादी की डेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article