लाइफस्टाइल

घर पर बनने वाला ये देसी ड्रिंक रोज पीने से घटेगा मोटापा, डायटीशियन ने बताया जिद्दी चर्बी का दुश्मन, छांटेगी फैट

  • Edited by: Vineet
  • Updated Jan 27, 2026, 06:53 PM IST

Desi Weight Loss Drink: क्या आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, खूब डाइटिंग और तरह-तरह के नुस्खे अपनाकर थक चुके हैं? तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। बता दें कि एक खास ड्रिंक पीने से आपको शरीर की जिद्दी चर्बी को मोम जैसे पिघलाने में मदद मिल सकती है। हाल ही में डाइट एक्सपर्ट डॉ. शिखा सिंह ने इस ड्रिंक के फायदे भी बताए हैं। चलिए इस खास ड्रिंक के बारे में विस्तार से जानते हैं...

देसी फैट कटर ड्रिंक जो पिघलाएगी जिद्दी चर्बी

देसी फैट कटर ड्रिंक जो पिघलाएगी जिद्दी चर्बी

Desi Weight Loss Drink: सर्दियों के मौसम में कुछ देसी ड्रिंक्स ऐसे होते हैं, जो शरीर को अंदर से फिट करने में मदद करते हैं। अगर आप बढ़ते वजन और बेली फैट से परेशान हैं, तो किचन में ही मौजूद एक पारंपरिक ड्रिंक आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में हेल्थ इन्फ्लूएंसर, डाइट एक्सपर्ट और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह ने ऐसी ही खास ड्रिंक शेयर की है।

बता दें कि इस ड्रिंक का स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसका असर उससे भी ज्यादा शानदार है। कांजी पीने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि पेट भी साफ रहता है। अगर आप बार-बार डाइट फेल होने या भूखे रहकर थक चुके हैं, तो हार मानने की जरूरत नहीं है। एक बार इस देसी वेट लॉस ड्रिंक को अपनी दिनचर्या में शामिल करके देखें, फर्क खुद नजर आएगा।

कौन सी है यह देसी फैट कटर ड्रिंक

डॉ. शिखा सिंह की मानें तो यह चमत्कारी ड्रिंक कोई और नहीं बल्कि पारंपरिक हेल्दी ड्रिंक कांजी है, जो आजकल लोगों में काफी पॉपुलर भी हो रही है। कांजी भारत की एक पारंपरिक ड्रिंक है, जिसका सेवन सदियों से किया जा रहा है। खासतौर पर गांवों में इसे आज भी बड़े चाव से पिया जाता है। काली गाजर से बनी कांजी स्वाद में खट्टी-मीठी और बेहद टेस्टी होती है। यह होममेड ड्रिंक पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करती है।

कांजी को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है, जिससे यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर बन जाती है। डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं कि कांजी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन घटाने में सहायक होती है। इसके अलावा यह बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे रोज पीने से सेहत को बहुत बेहिसाब फायदे मिलते हैं।

वजन घटाने के साथ मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

कांजी के पानी में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। जब डाइजेशन सही रहता है, तो शरीर में फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है। यही वजह है कि वजन कम करने के लिए एक हेल्दी गट सिस्टम बेहद जरूरी माना जाता है।

यह पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अफारा, ब्लोटिंग और अपच में कांजी का पानी राहत देता है। कब्ज की समस्या में भी यह देसी उपाय काफी असरदार माना जाता है। पेट साफ रहने से शरीर अपने आप हल्का महसूस करता है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में कांजी का पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे एक बेहद हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है।

वेट लॉस के लिए कांजी बनाने की विधि - Kanji Recipe For Weight Loss In Hindi

डॉ. शिखा सिंह ने कांजी पीने के फायदों के साथ इसे बनाने की एक इंस्टेंट रेसिपी भी शेयर की है, जिसकी मदद से आप इस हेल्दी ड्रिंक को घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने हैं,

  • सबसे पहले काली गाजर को अच्छी तरह छील लें और लंबे, पतले टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक पैन में जरूरत के अनुसार पानी डालें और उसमें गाजर डाल दें।
  • इस मिश्रण को उबाल लें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • ठंडा होने पर इसे एक साफ डिब्बे में निकाल लें।
  • इसमें स्वादानुसार नमक, सरसों के बीज, काला नमक, हींग, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च मिलाएं।
  • डिब्बे को ढककर 4–5 दिनों के लिए एक तरफ रख दें और रोज एक साफ चम्मच से अच्छी तरह चलाते रहें।
  • जब कांजी में खट्टापन आ जाए, तो यह पीने के लिए तैयार है।

अगर आप भी हेल्दी तरीके से वेट लॉस करना और अपनी सेहत को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं तो डायटीशियन की बताई काली गाजर की कांजी आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

यह लेख मूल रूप से गौरांगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article