लाइफस्टाइल

लाइफ में सही डिसीजन लेना हो तो खुद से पूछें ये 3 सवाल, मान कर देखें बीके शिवानी की ये सलाह

How to take tough decisions: जब भी जिंदगी आपको किसी बड़े फैसले के सामने खड़ा करे, तो एक पल रुककर खुद से ये तीन सवाल जरूर पूछें। हो सकता है, यही तीन सवाल आपकी जिंदगी की दिशा बदल दें।

Image

फैसले लेने में होगी आसानी, खुद से पूछें ये तीन सवाल

How to take tough decisions: जिंदगी हर दिन हमें छोटे-बड़े फैसलों के मोड़ पर खड़ा करती है। कभी करियर चुनने का फैसला होता है, कभी किसी रिश्ते को निभाने या छोड़ने का, तो कभी किसी नई शुरुआत का। कई बार हम जल्दबाजी, डर, गुस्से या दूसरों के दबाव में ऐसे निर्णय ले लेते हैं, जिनका असर लंबे समय तक हमारे जीवन पर पड़ता है।स्पिरिचुअल गुरु बीके शिवानी कहती हैं कि सही निर्णय लेने की क्षमता हमारी आंतरिक स्पष्टता और मन की शक्ति से आती है।

बीके शिवानी के अनुसार, कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले हमें खुद से ये तीन महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछने चाहिए। सबसे पहला सवाल ये कि इस निर्णय का मेरे वर्तमान जीवन पर क्या असर पड़ेगा? यानी जो कदम हम उठाने जा रहे हैं, उससे हमारी शांति, काम, दिनचर्या और भावनाओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

दूसरा सवाल है- इस फैसले का भविष्य में क्या परिणाम हो सकता है? कई बार जो चीज आज आकर्षक लगती है, वह आगे चलकर परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए किसी भी निर्णय के दूरगामी प्रभावों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: नेपोलियन की इस बात में छिपी है सफलता की चाबी

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण सवाल है- इस निर्णय का मेरे रिश्तों और कर्मों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? हमारे फैसले केवल हमें ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों पर भी उनका असर पड़ता है। इसलिए निर्णय लेते समय उसके सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं पर भी विचार करना चाहिए।

बीके शिवानी कहती हैं कि सही और गलत के बीच अंतर समझने की शक्ति यानी विवेक, अच्छे निर्णय की पहली शर्त है। लेकिन केवल यह जान लेना काफी नहीं कि क्या सही है। असली चुनौती उस सही निर्णय पर दृढ़ता से अमल करने की होती है। अक्सर लोग जानते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए, लेकिन डर, आलस्य या असमंजस के कारण वे उसे टाल देते हैं। धीरे-धीरे यह आदत उनके आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को कमजोर करने लगती है।

उनका मानना है कि जब हम हर निर्णय को स्पष्ट सोच, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ लेते हैं, तो हमारे भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। सही फैसले हमारी जागरूकता, धैर्य और विवेक का परिणाम होते हैं। इसलिए अगली बार जब भी जिंदगी आपको किसी बड़े फैसले के सामने खड़ा करे, तो एक पल रुककर खुद से ये तीन सवाल जरूर पूछें। हो सकता है, यही तीन सवाल आपकी जिंदगी की दिशा बदल दें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article