लाइफस्टाइल

BK Shivani Motivational Quotes: हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही जीवन बनता है.., खुशहाल जिंदगी के लिए गांठ बांध लें बीके शिवानी की ये बातें

BK Shivani Motivational Quotes in Hindi: ब्रह्मकुमारी संस्था की प्रमुख बीके शिवानी कहती हैं कि हमें हर परिस्थिति में शांत रहकर, भीतर की शक्ति से फैसले लेने चाहिए, क्योंकि समाधान बाहर नहीं, हमारे भीतर ही है। ब्रह्मकुमारी शिवानी की बातों पर अमल कर हम ना सिर्फ अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं बल्कि खुशहाली भी पा सकते हैं।

Image

ब्रह्मकुमारी शिवानी के अनमोल विचार (BK Shivani Motivational Quotes in Hindi)

BK Shivani Motivational Quotes in Hindi: बीके शिवानी को दुनिया सिस्टर शिवानी के नाम से जानती है। वह ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रमुख वक्ता और आध्यात्मिक शिक्षिका हैं। उन्होंने जीवन, रिश्तों, विचारों और भावनाओं को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा दी है। उनका मानना है कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही जीवन बनता है। वह भावनात्मक संतुलन, आत्म-संवाद और कर्म की शक्ति पर विशेष जोर देती हैं। उनके विचारों में एक सादगी है, जो दिल को छूती है। वे कहती हैं कि हमें हर परिस्थिति में शांत रहकर, भीतर की शक्ति से फैसले लेने चाहिए, क्योंकि समाधान बाहर नहीं, हमारे भीतर ही है। ब्रह्मकुमारी शिवानी की बातों पर अमल कर हम ना सिर्फ अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं बल्कि खुशहाली भी पा सकते हैं। आइए डालते हैं बीके शिवानी के मोटिवेशनल कोट्स पर एक नजर:

BK Shivani Life Quotes | BK Shivani Inspirational Quotes in Hindi | BK Shivani Motivational Thoughts

1. हमारी ऊर्जा जैसा आकर्षित करती है, वैसा ही हमें प्राप्त होता है।

2. दूसरे जैसा व्यवहार करें, वैसा नहीं। जैसा आपको सही लगे, वैसा करें।

3. मन की शांति बाहरी हालातों से नहीं, भीतर की स्थिति से आती है।

4. माफ करना कमजोरी नहीं, सबसे बड़ी शक्ति है।

5. अपने विचारों को चेक करें, वही आपका भविष्य बनाते हैं।

6. हर परिस्थिति में प्रतिक्रिया आपकी शक्ति का परिचय देती है।

7. दूसरों को बदलने की कोशिश से बेहतर है खुद को बदलना।

8. जब आप खुद से प्यार करना सीखते हैं, तब आप पूरी दुनिया से प्रेम कर सकते हैं।

9. हर सुबह एक नया जन्म है, बीते कल की बातों को छोड़िए।

10. जो भीतर शुद्ध है, वही बाहर भी स्पष्ट और सरल होगा।

11. ध्यान (meditation) वह पुल है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।

12. बाहर की दुनिया हमारी अंदर की दुनिया का प्रतिबिंब है।

13. वास्तविक खुशी चीजों में नहीं, हमारे दृष्टिकोण में होती है।

14. जिसने खुद को जीत लिया, उसने पूरी दुनिया को जीत लिया।

15. जब हम दूसरों को ऊपर उठाते हैं, तभी हम स्वयं ऊपर उठते हैं।

उम्मीद करते हैं कि बीके शिवानी के ये विचार इस तनावपूर्ण जिंदगी में आपको खुशहाली का रास्ता दिखाएंगी। आप चाहें तो सिस्टर शिवानी के ये कोट्स अपने दोस्त, करीबी या ऑफिस कलीग के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article