लाइफस्टाइल

Best Birthday Messages For Dada Ji: दादा जी के बर्थडे को बनाएं यादगार, भेजें ये शुभकामना संदेश, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 19, 2025, 08:15 AM IST

Best Birthday Messages For Dada Ji: मूल से जादा प्यारा सूद होता है। ये कहावत को आपने खूब सुनी है। ये कहावत अक्सर बेटे-पोते के लिए कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि बेटे से ज्यादा पोता प्यारा होता है। दादा-पोता/ पोती का रिश्ता बेहद खास होता है। दोनों एक-दूसरे से सबसे ज्यादा प्यार और स्नेह रखते हैं। ऐसे में जब उनका जन्मदिन हो तो इसे खास बनाना पोते की जिम्मेदारी है। यहां हम कुछ बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे आप अपने दादा के साथ शेयर कर उनके बर्थडे को यादगार बना सकते हैं।

Image

Happy Birthday Dada Ji

Best Birthday Messages For Dada Ji: हमारे जीवन में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो बेहद अहम होते हैं। इन्हीं रिश्तों में से सबसे खास होता है दादा-पोते/पोती का रिश्ता। पोते का अपने दादा से बेहद खास नाता होता है। दादा-पोता/पोती एक-दूसरे से खूब स्नेह और प्यार रखते हैं। दादा अपने पोते-पोती को हमेशा अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन देने का काम करते हैं। ऐसे में हम पोतों का भी ये कर्तव्य बनता है कि हम अपने दादा को स्पेशल फील कराएं और उनके प्रति अपना प्यार जताएं। खासकर तब जब उनका जन्मदिन हो। ऐसे में यहां हम कुछ बेस्ट बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप उनके बर्थडे को खास और यादगार बना सकते हैं।

Birthday Wishes Messages For Grandpa or Dadaji

1. जीवन में जब आती है मुसीबत, तब आती है आपकी याद,

आपकी लंबी उम्र के लिए खुदा से मैं करता हूं फरियाद !

Happy Birthday Grandpa!

2. आपने मुझे अपने कंधों पर खिलाया है,

आज आपके जन्मदिन का अवसर आया है,

खुशनसीब हूं मैं जो इस दुनिया का

सबसे अच्छा दादाजी पाया है !

Happy Birthday Dada Ji !

3. दादा हो तो आप जैसा,

जो अपने पोते को रखते है फ़रिश्ते जैसा !

जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !

4. बचपन से है हम दोनों की यारी,

जोड़ी है यह दादा-पोते की बड़ी प्यारी।

Happy Birthday Dada Ji !

5. आप प्यार करते हैं मुझे उम्मीद से ज्यादा,

आप हैं इस वर्ल्ड के सबसे अच्छे दादा

Happy Birthday Grandpa!

6. आज बहुत स्पेशल दिन है, क्योंकि

आज एक बहुत ही स्पेशल व्यक्ति का जन्मदिन है

और वो स्पेशल व्यक्ति हैं, मेरे दादाजी !

Happy Birthday Dada Ji !

7. बुरी नजरों से भगवान बचाए आपको

चांद-सितारों से यूं ही सजाए आपको

जिंदगी में इतना हंसों आप

कि गम का साया भी न सताए आपको !

Happy Birthday Dada Ji !

8. आपके आशीर्वाद से हर कामना पूरी हो जाती है

आपके साथ से जीवन की हर खुशी दोगुनी हो जाती है !

Happy Birthday Grandpa!

9. अनुशासन पापा ने सिखाया

मां ने प्यार का रास्ता दिखाया

दादा जी ने मुश्किल में साथ निभाया !

जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !

10. आप रहते हैं बहुत सिंपल

पहनते हैं कुर्ता और धोती,

जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है

आपको यह प्यारी-सी पोती !

Happy Birthday Dada Ji !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article