लाइफस्टाइल

Amrapali Dubey Fitness Secret: आम्रपाली दुबे ने कैसे घटाया अपना वजन? जानें उनके फैट टू फिट होने का सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 07:58 AM IST

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Fitness Secret: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। आम्रपाली दुबे का वजन पहले काफी था लेकिन अब उन्होंने काफी वजन घटाया है।

Image

Amrapali Dubey Fitness Secret: आम्रपाली दुबे ने कैसे घटाया अपना वजन? जानें उनके फैट टू फिट होने का सीक्रेट

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Fitness Secret: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों को फिट रहना होता है। यही वजह है कि सेलेब्स के रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई ऐसी टॉप एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिटनेस (Fitness) का पूरा ख्याल रखती हैं और इसके वह जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। अदाकाराएं सोशल मीडिया पर आए दिन एक्सरसाइज (Exercise) करते हुए जिमिंग फोटो वीडियो शेयर करती हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का भी नाम है जो खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।

आम्रपाली दुबे का वजन पहले काफी था लेकिन अब उन्होंने काफी वजन घटाया है। आम्रपाली के फैन्स भी चकित हैं कि उनकी पसंदीदा अदाकारा इतनी जल्दी स्लिम फिट कैसे हो गईं। फैंस ने कयास लगाए कि इतनी जल्दी स्लिम होने के लिए आम्रपाली दुबे ने कोई सर्जरी कराई है। हालांकि इसका जवाब उन्होंने दिया और कहा कि मुझे सुई चुभने से काफी डर लगता है और मैं ब्लड सैंपल देने में भी आसमान सिर पर उठा लेती हूं, ऐसे में सर्जरी का दर्द मैं कैसे बर्दाश्त कर सकती हूं।

किसी दवाब में नहीं घटाया वजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कहती हैं कि जब मेरा वजन बढ़ा हुआ था तब मैंने सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। इसलिए वजन घटाने के पीछे यह सोच नहीं थी कि वजन की वजह से काम नहीं मिलेगा। मुझे खुद को फिट करना था, इसलिए वजन घटाने की प्रक्रिया शुरू की। वह कहती हैं कि मैं काफी फूडी हूं और चायनीज, पिज़्ज़ा देखकर कंट्रोल नहीं कर पाती हूं लेकिन अब मैंने यह सब खाना बंद कर दिया है। आम्रपाली घर का खाना डायट चार्ट के हिसाब से खाती हैं।

ऐसे घटाया वजन

उन्होंने बताया कि वजन कम करने में 70% काम डायट ने और 30% काम रेग्युलयर जिम के वर्कआउट ने किया। खुद को फिट रखने के लिए आम्रपाली थी जिम में पसीना बहाती हैं। आम्रपाली ने कहा कि मैं लगातार जिम में वर्कआउट कर रही थी लेकिन पिछले कुछ महीनों में मैंने डायट पर काफी काम काम किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article