Best Mangoes For Pickle (अचार के लिए कौन सा आम सबसे अच्छा है): आम का सीजन चल रहा है, और इस खास मौसम में आपको मार्केट में स्वादिष्ट-ताजे तो रसीले कच्चे पके आम मिल जाएंगे। अब आम का सीजन हो और खाने में आम का अचार न बनाया जाए, ऐसा नहीं हो सकता है। इन दिनों में लगभग हर भारतीय घर में स्वादिष्ट आम का अचार बनाया जाता है, जो साल भर खाते हैं। तो अगर आप भी आम का अचार बनाने वाले हैं, तो बता दें कि आम का टेस्टी अचार बनाने के लिए ये 3 तरह के आमों की वैरायटी सबसे बेस्ट मानी जाती है। देखें आम का अचार बनाने के लिए कौन सा आम सबसे अच्छा होता है -
Best Types Of Mangoes For Pickle
तोतापुरी
तोतापुरी आम अचार के लिए बेस्ट माने जाते हैं, इनका गूदा बहुत ही मोटा और कम रेशे वाला होता है। जो अचार के लिए काफी अच्छा होता है, वहीं ये आम अचार के मसालों को भी अच्छे से सोख लेता है। ये आम आमतौर पर भी काफी खट्टे होते हैं, जिससे इनका अचार एकदम टेस्टी खट्टा खट्टा बनता है।
रामकेला
तोतापुरी के साथ साथ रामकेला आम का अचार भी बहुत टेस्टी बनता है। लेकिन अगर आपको इसका अचार बनाना है, तो थोड़ा कच्चा या हल्का पका हुआ ही यूज करें, नहीं तो अचार खराब हो सकता है।
राजापुरी
इसी के साथ राजापुरी आम भी अचार बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त माने जाते हैं। इसका गूदा भी बहुत मोटा और कम रेशे वाला होता है। गुजरात और महाराष्ट्र में मिलने वाले ये आम खट्टे और कसैले होते हैं, जो अचार को तीखा तो टेस्टी बनाने में मदद करता है।
इसके अलावा आप नीलम, कच्चा दशहरी तो सफेदा आम का भी अचार बना सकते हैं। जरूर ही आपको इस गर्मी के मौसम में ये स्वादिष्ट अचार बनाकर साल भर के लिए स्टोर कर ही लेने चाहिए।
