लाइफस्टाइल

Animal Print की वापसी! इस बोल्ड ट्रेंड को ऐसे करें स्टाइल, लुक लगेगा मॉडर्न और क्लासी

Animal print फिर से फैशन में अपनी जगह बना रहा है। Leopard से लेकर zebra और snake print तक, इन्हें सही तरीके से पहनें तो लुक बोल्ड होने के साथ काफी एलिगेंट भी दिख सकता है। जानिए इसे पहनने के आसान तरीके।

Image

Animal Print Trend

फैशन में कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो जाते कम और लौटते ज्यादा हैं। एनिमल प्रिंट भी उन्हीं में से एक है। कभी इसे बहुत बोल्ड और पार्टी-वियर माना जाता था, लेकिन अब यही प्रिंट रोजमर्रा के कपड़ों में भी काफी आसानी से शामिल किया जा रहा है। 2026 के फैशन ट्रेंड्स में लेपर्ड, जेब्रा, सांप और कई नए जानवरों के पैटर्न से इंस्पायर्ड फिर नजर आ रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार एनिमल प्रिंट को सिर से पैर तक पहनने के बजाय इसे ज्यादा बैलेंस्ड और मॉडर्न अंदाज में स्टाइल करने पर जोर है। यानी अगर आपको यह प्रिंट थोड़ा ज्यादा चमकीला या बोल्ड लगता है, तो भी इसे अपनी अलमारी में शामिल करना मुश्किल नहीं है। एक छोटा बैग, जूते, स्कार्फ या फिर प्रिंटेड टॉप भी पूरे आउटफिट में फैशन वाला ट्विस्ट ला सकता है। बस जरूरत है सही बैलेंस की।

1. शुरुआत छोटी चीज से करें

अगर आपने कभी एनिमल प्रिंट नहीं पहना है, तो सीधे ड्रेस या कोट लेने की जरूरत नहीं। शुरुआत किसी छोटे एक्सेसरी से करें। जैसे प्रिंटेड बैग, बेल्ट, स्कार्फ या फुटवियर। सादा जींस और टॉप के साथ ऐसा एक छोटा हिस्सा भी पूरे लुक को अलग बना सकता है। इस तरह आप बिना ज्यादा मेहनत के ट्रेंड को आजमा सकती हैं।

2. Leopard print को न्यूट्रल की तरह पहनें

Leopard print को अब केवल बोल्ड स्टाइल नहीं माना जा रहा। इसके भूरे, काले और बेज रंग इसे कई बेसिक कपड़ों के साथ आसानी से मिलाने लायक बनाते हैं। ब्लैक पैंट, सफेद शर्ट या साधारण डेनिम के साथ लेपर्ड प्रिंट टॉप या जैकेट अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे प्रिंट भी नजर आएगा और पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भड़कीला भी नहीं लगेगा।

3. Zebra print के साथ रखें सादगी

Zebra print का ब्लैक-व्हाइट पैटर्न अपने आप में काफी ध्यान खींचता है। इसलिए इसके साथ बेसिक प्लेन कपड़े स्टाइल करें। जैसे zebra स्कर्ट के साथ सादा ब्लैक टॉप या फिर zebra बैग के साथ मोनोक्रोम आउटफिट ट्राय किया जा सकता है।

4. Jeans के साथ एनिमल प्रिंट का मजेदार कॉम्बिनेशन

एनिमल प्रिंट को सिर्फ पार्टी कपड़ों तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। साधारण जींस के साथ एनिमल प्रिंट टॉप, शर्ट या जैकेट पहनकर कैजुअल लुक बनाया जा सकता है।

दिन के समय स्नीकर्स या फ्लैट्स और शाम को हील्स के साथ यही आउटफिट थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश दिख सकता है। यानी एक ही कपड़ा अलग मौकों पर काम आ सकता है।

5. सिर्फ Leopard तक सीमित न रहें

इस ट्रेंड की खासियत यही है कि इसमें अब केवल leopard ही विकल्प नहीं है। 2026 में zebra, snake, cow, deer इंस्पायर्ड और दूसरे नए पैटर्न भी चर्चा में हैं। अगर आपको लेपर्ड थोड़ा ज्यादा सामान्य लगता है, तो zebra या किसी हल्के एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न को आजमाया जा सकता है। इससे लुक में नया अंदाज आएगा।

एनिमल प्रिंट को वेस्टर्न कपड़ों तक सीमित रखना जरूरी नहीं। प्रिंटेड दुपट्टा, स्टोल, साड़ी का ब्लाउज, कुर्ती या छोटा स्लिंग बैग भी इस ट्रेंड को भारतीय स्टाइल में शामिल करने का अच्छा तरीका हो सकता है। एनिमल प्रिंट ऐसा ट्रेंड है जिसे पहनने के लिए किसी खास बॉडी टाइप या उम्र की जरूरत नहीं। आखिर फैशन का मजा तभी है जब कपड़े आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ खुद जैसा महसूस भी कराएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article