लाइफस्टाइल

Farewell Message To Friend:फेयरवेल के इन शानदार मैसेज से दीजिए अपने खास दोस्तों, सीनियर्स को विदाई, यादगार बन जाएगा माहौल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2025, 08:42 AM IST

Farewell Message To Friend: ऑफिस के खास दोस्त का फेयरवेल काफी इमोशनल मोमेंट होता है। इसे यादगार बनाने की हम पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ खास मैसेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने दोस्तों, करीबियों के फेयरवेल को खास और यादगार बना सकते हैं। यहां देखें विशेज, मैसेज।

Image

Farewell Message To Friend

Farewell Message To Friend: अपनेकरीबियों को गुड बाय बोलना सबसे मुश्किल काम होता है। घर से ज्यादा हम लोग ऑफिस में ज्यादा समय बिताते हैं जिसकी वजह से हमारे कुछ अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन सभी के साथ खट्टी-मिठी यादें जुड़ जाती है। लेकिन जब ये हमसे बिछड़ते हैं तो ये हमारे लिए काफी इमोशनल मोमेंट होता है। ऐसे में अपनों के फेयरवेल को हम यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। यहां हम कुछ खास मैसेज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों, करीबियों के फेयरवेल को यादगार बना सकते हैं। यहां देखें फेयरवेल मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।

Farewell Message Wishes To Friend

1. आपकी सोच को आवाज हम देंगे,

आपके ख्वाब को आगाज हम देंगे,

आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,

आपके इरादों को परवाज हम देंगे !

Happy Farewell !

2. क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर,

महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर,

जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल बनो !

Happy Farewell Dear !

3. आज यहां से विदा हो कर चले

जाओगे,पर आशा है कि

जहां भी जाओगे, खुशियां ही

खुशियां पाओगे !

Happy Farewell !

4. आपकी विदाई की इस बेला में

कहता हूं सच, रह जाऊंगा अकेला मैं

फिर भी दुख-सुख में हूं आपके साथ

आप रहो जहां वहां मिले नई सौगात !

Happy Farewell !

5. आप का साथ धूप में छांव है

आप का साथ समंदर में नाव है

आप का साथ अंधकार में प्रकाश है

कर रहे हैं आज आप को विदा

पर दिल में आपका ही नाम है !

Happy Farewell !

6. बेफिक्र था मैं

सर पर जो आपका हाथ था,

बे हिसाब था मैं

आपके हाथों में जो हिसाब था,

विदा तो कर दूंगा आज आपको,

लेकिन यह बहते आंसू ना रोक पाऊंगा।

Happy Farewell !

7. विदाई का ये दिन है, माहौल थोड़ा गमगिन

लेकिन दुआ है रब से, आप यूं ही हंसते रहो,

महकते रहो, सबके दिल में बसते रहो।

Happy Farewell

8. आज मिलेंगे, कल मिलेंगे

विदा हो जाओगे आज आप

ना जाने फिर कब मिलेंगे !

Happy Farewell !

9. मिट्टी से सोना बना दिया

भाग्य में नहीं था वो भी दिला दिया

विदा तो हो रहे हो आज आप हमारी जिंदगी से

पर जाते-जाते भी आपने खुशी के आंसू रुला दिया !

Happy Farewell !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article