Dress Colour Tips for Dark Skin Tone Men: स्किन टोन के हिसाब से ड्रेस का सही कलर कॉम्बिनेशन मायने रखता है क्योंकि ड्रेस का कलर आपके लुक के लिए गेम चेंजर हो सकता है। एक अच्छे कलर कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस आपके पर्सनालिटी को निखार सकती है। जबकि गलत रंग का चुनाव आपके पर्सनालिटी को नीरस भी बना सकता है। लेकिन जब डार्क स्किन टोन (Clothing Combination for Dark Skin Tone Men) की बात आती है, तो लोग इस बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या पहनें या डार्क स्किन टोन के लिए सबसे अच्छा ड्रेस कलर कौन सा है? और, यदि आप भी डस्की त्वचा के रंग वाले व्यक्ति हैं और जानना चाहते है कि कौन सा कलर आप पर सूट करेगा। तो यहां बताएं गए टिप्स को फॉलो कर आप अपनी इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन कर सकते है।
डार्क इंडियन स्किन मेल के लिए बेस्ट ड्रेस कलर
ब्लैक एंड व्हाइट कलर
ब्लैक एंड व्हाइट सदाबहार, क्लासिक और न्यूट्रल कलर होते हैं। इन्हें किसी भी पार्टी, फंक्शन, फॉर्मल और कैजुएल अवसर पर पहना जा सकता है। ये बिजनेस मीटिंग के लिए भी सही है।
मूंगा और नीला कलर
उन लोगों के लिए बहुत अच्छा कलर माना जाता जो समुद्र तट और समुद्र की ताजगी महसूस करना चाहते हैं। इन दोनों रंगों को एक साथ पहनने से, आप तरोताजा महसूस करते हैं। आप इन रंगों को किसी ऐसे कार्यक्रम में पहन सकते हैं जहां आप दोस्तों के साथ डिनर पार्टी में जा रहे हों, मजे कर रहे हों, या ड्रिंक और कॉकटेल ले रहे हों।
खाकी और नीला कलर
इस कलर का ड्रेस कुछ ऐसा है जो आपके रंग के साथ पूरी तरह से मिल जाता है और आपके पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बना देता है। इस कलर की ड्रेस को आप अपने हर कैजुअल मौके और पार्टी की रात में अपने लुक को शानदार बनाने के लिए पहन सकते है।
इन सब कलर के अलावा और भी कलर टिप्स जैसे पीले रंग के स्थान पर लेमन शेड, लाल के स्थान पर मैरून शेड और चमकीले हरे रंग के स्थान पर हरे रंग का शेड ले कर पहन सकते हैं। आपकी ड्रेस कितनी भी महंगी और ब्रांडेड क्यों न हो, अगर आपने सही ड्रेस कलर कॉम्बिनेशन नहीं चुना है, तो यह आप पर बिल्कुल भी सूट नहीं करेगा। इसलिए, जब आप ड्रेस अप कर रहे हों, तो न्यूट्रल और हल्के शेड के कलर चुनें। जैसे सफेद, काला, नीला और ग्रे आदि। इन रंगों को गहरे रंगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
