Besan Face pack: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसलिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोटक्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं होममेड तरीकों का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाने की कोशिश करती हैं। होममेड फेस पैक बनाने की बात हो और बेसन का जिक्र ना आए ऐसा मुश्किल ही होता है। बेसन स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। साफ, निखरी और चमकदार त्वचा के लिए बेसन को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता। चेहरे से एक्सेस ऑयल और टैनिंग की समस्या को दूर करने में बेसन फेस पैक बहुत कारगर साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको बेसन फेस पैक बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कैसे तैयार करें बेसन फेस पैक।
लाइफस्टाइल
Besan Face pack: बेजान त्वचा में लाना चाहती हैं जान तो चेहरे पर लगाएं बेसन फेस पैक, जानिए Besan Face pack बनाने का तरीका
- Edited by: Ritu raj
- Updated Apr 1, 2023, 03:42 PM IST
